Murder for refusing to wave a pistol in orchestra elder brother shot dead in front of younger brother ऑर्केस्ट्रा में पिस्टल लहराने से मना करने पर मर्डर, छोटे के सामने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ऑर्केस्ट्रा में पिस्टल लहराने से मना करने पर मर्डर, छोटे के सामने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

पूर्वी चंपारण में ऑर्केस्ट्रा में पिस्टल लेकर डांस करने से रोकने पर बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। और फिर बदमाश फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने एक कट्टा और एक खोखा बरामद किया है।

Tue, 3 June 2025 09:11 PMsandeep हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, चिरैया/पूर्वी चंपारण
share
ऑर्केस्ट्रा में पिस्टल लहराने से मना करने पर मर्डर, छोटे के सामने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र के गंगापीपर गांव में बीती रात तिलक समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में रिवॉल्वर लेकर डांस करने से मना करने पर बदमाशों ने युवक आकाश कुमार पांडेय (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। आकाश शिकारगंज थाना क्षेत्र के अम्बरिया गांव निवासी सुभाष चन्द्र पांडेय का पुत्र था। हत्यारों ने उसके छोटे भाई अंकित कुमार के सामने गंगापीपर मठ के समीप आकाश को गोली मार दी। इस दौरान बदमाशों ने छोटे भाई को भी रिवॉल्वर के बट से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक कट्टा व एक खोखा बरामद किया है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी छोटे भाई अंकित ने एफआईआर के लिए थाने में आवेदन दिया है। इसमें उसने गांव के उत्सव सिंह व टीपू सिंह को आरोपित किया है। उत्सव आपराधिक छवि का व्यक्ति है। वह हत्या के जुर्म में पहले जेल जा चुका है। आवेदन में कहा गया है कि आकाश गंगापीपर गांव निवासी अंशु सिंह के भतीजा के तिलक समारोह में गया था।

वहां उत्सव ऑर्केस्ट्रा में रिवॉल्वर लेकर डांस कर रहा था। आकाश ने ऐसा करने से मना किया। इससे आक्रोशित उत्सव हाथापाई करने लगा। इसके बाद आकाश प्रोग्राम छोड़कर घर जाने लगा और फोन कर छोटे भाई अंकित को बुला लिया। इस बीच आरोपियों ने पीछा कर मठ के समीप उसे गोली मार दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑर्केस्ट्रा रखने पर काजी नहीं कराएंगे निकाह, परिवार के बहिष्कार का फैसला
ये भी पढ़ें:ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस; सारण में ऑर्केस्ट्रा से 17 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया
ये भी पढ़ें:बेटी के ऑर्केस्ट्रा में जाने पर मां को पेड़ से बांध कर पीटा, पुलिस पर भी अटैक
ये भी पढ़ें:छपरा में ऑर्केस्ट्रा संचालक की पीट-पीटकर हत्या, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी

सूचना पर चिरैया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उत्सव के चचेरे भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र पकड़ लिया जायेगा। मृतक के माता -पिता, मामा -मामी और मौसा -मौसी तीर्थयात्रा पर गए हैं। उन्हें सूचना दी गई है। उनलोगों के आने का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद से पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।