Farmer shot dead in Bhojpur murder confessed by posting video on Instagram भोजपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल मर्डर कबूला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भोजपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल मर्डर कबूला

भोजपुर जिले के टीकापुर गांव में गुरुवार सुबह एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर मर्डर की बात कबूली, फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Thu, 29 May 2025 11:17 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, आरा/शाहपुर
share
भोजपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल मर्डर कबूला

बिहार के भोजपुर जिले में गुरुवार सुबह एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद एक आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर मर्डर की वारदात भी कबूल कर ली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है। यह वारदात बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव में हुई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय शिवपूजन राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 3 साल पहले बाइक से कीचड़ उछालने को लेकर विवाद हो गया था। उसी रंजिश में किसान की हत्या की गई।

जानकारी के अनुसार किसान शिवपूजन राय गुरुवार सुबह बधार से लौट रहे थे। तभी उनकी पीठ में पीछे से गोली मारी गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गांव के ही तीन लड़कों पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। हत्या के बाद विशाल कुमार नाम के युवक की ओर से इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर हत्या करने की बात स्वीकार की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेगूसराय से अगवा HAM नेता की हत्या, मुंगेर में मिला शव; बालू खोदकर पुलिस ने निका

पुलिस उसे गिरफ्तार कर हत्या के कारणों की छानबीन और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। एसपी राज ने बताया कि गोली मारने के एक मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्याकांड की तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से भी जांच की जा रही है।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान शव से एक बुलेट बरामद की गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।