वीडियो: जयमाला होते ही दुल्हन को लड़के ने पेट में मारी गोली, बिहार में दिलजले आशिक का बड़ा कांड
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद हैं। इस बीच एक लड़का बिल्कुल करीब से सटाकर दुल्हन को पेट में गोली मार देता है। इस घटना के बाद बारात में अफरातफरी मच गई।

बिहार के बक्सर जिले में एक दिलजले आशिक ने बड़े कांड को अंजाम दे दिया है। दरअसल इस आशिक ने शादी समारोह में घुसकर दुल्हन को स्टेज पर ही गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जैसे ही स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम खत्म हुआ इस लड़के ने दूल्हे के सामने ही दुल्हन को पेट में सटाकर गोली मार दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद हैं। इस बीच एक लड़का बिल्कुल करीब से सटाकर दुल्हन को पेट में गोली मार देता है। वीडियो में हथियार और युवक के हाथ को साफ तौर से देखा जा सकता है। इस घटना के बाद बारात में अफरातफरी मच गई। पूरी घटना बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक, मंगलवार की देर रत जयमाला की रस्म के बाद यह घटना हुई है।
देखें वीडियो-:
कहा जा रहा है कि यहां नंद जी चौधरी की 18 साल की बेटी आऱती कुमारी की शादी हो रही थी। लेकिन शादी होने से पहले ही स्टेज के समीप आकर एक लड़के ने आरती को गोली मार दी। यह भी कहा जा रहा है कि गोली मारने के बाद आरोपी लड़का मौके पर मची अफरातफरी के माहौल का फायदा उठाकर भाग गया।
इधर घायल आरती को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया है। दुल्हन की हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर इस घटना से आरती की बहन सपना सदमे में आ गई है और वो भी बेहोश हो गई। उसका भी इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि घायल लड़की ने उसे गोली मारने वाले का नाम दीनबंधु चौधरी बताया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के भी कान खड़े हो गए। आरोपी फरार बताया जा रहा है। इधर आरोपी की तलाश पुलिस यूपी में भी कर रही है।
दुल्हन की बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आई हुई थी। कहा जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस ने घटनास्थल से भी सबूत जुटाए हैं और आरोपी को पकड़ने की कोशिश में है।




साइन इन