Bride Obscene Photos Viral before Wedding Fake Accounts on Facebook Instagram Case Registered शादी से पहले दुल्हन के अश्लील फोटो वायरल, फेसबुक और इंस्टा पर बना फर्जी अकाउंट; केस दर्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी से पहले दुल्हन के अश्लील फोटो वायरल, फेसबुक और इंस्टा पर बना फर्जी अकाउंट; केस दर्ज

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में शादी से पहले एक युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। दुल्हन थाने पहुंची और प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। उसने कहा कि आरोपी शादी तय होने पर उससे 7 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। 

Sat, 18 April 2026 05:45 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मुजफ्फरपुर
share
शादी से पहले दुल्हन के अश्लील फोटो वायरल, फेसबुक और इंस्टा पर बना फर्जी अकाउंट; केस दर्ज

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी से चंद दिन पहले ही दुल्हन के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। बारात आने से 5 दिन पहले दुल्हन थाने पहुंच गई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए केस दर्ज कराया। दुल्हन का कहना है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम से उसके नाम का एक फेक अकाउंट बनाकर उसके अश्लील फोटो पोस्ट किए गए हैं।

यह मामला मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने एफआईआर दर्ज कराते हुए अमर कुमार नाम के एक व्यक्ति और उसके सहयोगियों पर डिजिटल और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी सगाई हो चुकी है और 20 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है।

फेक आईडी से रिश्तेदारों को अश्लील फोटो भेज रहे आरोपी

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फर्जी आईडी बना ली। फिर उसके जरिए युवती की अश्लील फोटो उसके रिश्तेदार और परिचितों को आरोपी भजे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसकी शादी तोड़ने की साजिश रच रहे हैं और उसे सार्वजनिक रूप से जलील कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन को गोलियों से भूनने का था प्लान, प्रेमिका को शूट करने वाले ने खोले राज

अपहरण कर होटल में मारपीट, कपड़े फाड़कर अश्लील फोटो खींचे

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह नौकरी करती थी, तब कार्यस्थ से अमर कुमार और उसके सहयोगियों ने उसका अपहरण किया था। वे उसे एक होटल के कमरे में लेकर गए थे। वहां उसकी बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई की गई। फिर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने मोबाइल फोन पर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पढ़ाई के दौरान शादी की तो नामांकन तुरंत रद्द होगा, GNM स्कूल का आदेश वायरल

शादी तय होने पर मांगी 7 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

जब पीड़िता की सगाई हुई तो शादी से कुछ दिन पहले ही आरोपी उसे प्रताड़ित करने के लिए अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे। पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपी उन तस्वीरों के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं। शादी तय होने पर उससे 7 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की जा रही है। पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी से ठीक पहले दुल्हन के अश्लील फोटो वायरल होने और उसे प्रताड़ित किए जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

(हिन्दुस्तान अखबार की रिपोर्ट के आधार पर)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के ठीक बाद फरार हुईं बीवियां, 5 लाख की ठगी; लुटेरी दुल्हन गैंग का कारनामा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।