bride lost denied to marry jus before sindoordaan groom returned without wife in kaimur Bihar बारात आई, जयमाल हुआ, सिंदूरदान से पहले भड़क गई दुल्हन; खाली हाथ लौटा दूल्हा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बारात आई, जयमाल हुआ, सिंदूरदान से पहले भड़क गई दुल्हन; खाली हाथ लौटा दूल्हा

चेनारी थाना क्षेत्र के बगाढ़ी गांव निवासी शिवबच्चन बिंद के पुत्र हीरा कुमार की शादी थी। बारात लेकर कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव पहुंची। सिंदूरदान के पहले दुल्हन ऐसी भड़की कि शादी नहीं हो पाई।

Mon, 9 June 2025 11:26 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, भभूआ
share
बारात आई, जयमाल हुआ, सिंदूरदान से पहले भड़क गई दुल्हन; खाली हाथ लौटा दूल्हा

खबर बिहार के कैमूर से है जहां एक एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन सिंदूरदान से ठीक पहले भड़क गई और शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन की मां भी बेटी के पढ़ में आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची पर बात नहीं बनी। दूल्हे राजा को बिना दुल्हन के खाली हाथ लौटना पड़ा। यह सबकुछ जयमाल के बाद हुआ। पुलिस दोनों पक्षों से बात कर रही है क्योंकि लड़की वाले शादी के खर्च की मांग कर रहे हैं।

घटना भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक चेनारी थाना क्षेत्र के बगाढ़ी गांव निवासी शिवबच्चन बिंद के पुत्र हीरा कुमार की शादी थी। बारात लेकर कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव पहुंची। द्वार पूजा की रस्मे पूरी कर ली गईं और वरमाला की रस्म भी पूरी हो गई। बारातियों को खाना खिलाया गया और लड़का शादी करने चला गया। लेकिन जब सिंदूरदान की बारी आई तो लड़की भड़क गई। बताया जा रहा है कि सिंदूर डालते समय लड़के हाथ ठीक से काम नहीं कर रहा था। हाथ नहीं उठा तो लड़की और उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में एक जमादार और दो सिपाही धराए, घिनौनी करतूत से वर्दी पर लगाई दाग

लड़की ने लड़के को मानसिक रूप से बीमार बताकर शादी से इनकार कर दिया। उसके बाद डायल 112 को सूचना दी गयी। पुलिस की टीम गांव में पहुंच गई। दोनों पक्षों को भभुआ थाना पर आने की बात कही गयी। थाना दोनों पक्ष पहुंचे काफी देर तक मान मनौवल और समझौता होता रहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के बैरन वापस लौटना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के दो महीने बाद ही कर दिया घर साफ, प्रेमी के साथ दुल्हन फरार, सदमे में पति

इस मामले में वर पक्ष के लोगों ने बताया कि सिंदूरदान के समय लड़के का हाथ हिल जाने से उन लोगों को आशंका हो गई। समय देने पर पैसा लौटा दिया जाएगा। पुलिस दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर रही है ताकि विवाद का सौहार्द्र के साथ निपटारा हो जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब पीकर शादी करने पहुंच गया दूल्हा, मंडप पर भड़क गई दुल्हन; फिर...
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।