Two months after marriage the house was cleaned the bride ran away with her lover, husband in shock शादी के दो महीने बाद ही कर दिया घर साफ, प्रेमी के साथ दुल्हन फरार, सदमे में पति, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी के दो महीने बाद ही कर दिया घर साफ, प्रेमी के साथ दुल्हन फरार, सदमे में पति

पश्चिमी चंपारण में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब शादी क दो महीने बाद ही दुल्हन घर का कीमती सामान और गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tue, 27 May 2025 03:30 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, शनिचरी (पश्चिम चंपारण)
share
शादी के दो महीने बाद ही कर दिया घर साफ, प्रेमी के साथ दुल्हन फरार, सदमे में पति

पश्चिमी चंपारण के योगापट्टी में शादी के 2 महीने बाद ही लुटेरी दुल्हन घर साफ कर फिल्मी अंदाज में फरार हो गई। वो गहने-कपड़े समेत घर का अन्य सामान लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने अपने स्तर से खोजीबीन लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद पति ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। घटना बीते 20 मई की बताई जा रही है। दो महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

पति राजाबाबू ने थाने में दिये आवेदन में कहा है, कि मेरी शादी दो माह पूर्व निशु देवी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही निशु मोबाइल से किसी अनजान व्यक्ति से बात करती थी। मैंने उसे बातचीत करते हुए पकड़ा था। डांटने पर उसने बातचीत करना बंद कर दिया। इस दौरान मैंने वो नंबर नोट कर लिया था, जिस पर वो बात करती थी। इधर, बीते 20 मई रात लगभग 12 बजे उसी नंबर से फोन आया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात में आने वाली थी बारात, सुबह ही फुर्र हो गई दुल्हन; टूट गए दूल्हे के अरमान
ये भी पढ़ें:शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गए नाच पार्टी के लौंडे; बिहार में गजब खेल
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड की शादी में गया प्रेमी, सुबह मरा मिला; दुल्हन के घर वालों ने मारा?

जिसके बाद वो घर से जेवर-कपड़े समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। आशंका है कि उसी नंबर वाले प्रेमी के साथ वह फरार हो गई है। अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। तब मैं पुलिस में इसकी शिकायत कर रहा हूं। लुटेरी दुल्हन का ये कारनामा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।