Dulha reached wedding drinking alcohol Dulhan angry on Mandap know what happens शराब पीकर शादी करने पहुंच गया दूल्हा, मंडप पर भड़क गई दुल्हन; फिर..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

शराब पीकर शादी करने पहुंच गया दूल्हा, मंडप पर भड़क गई दुल्हन; फिर...

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में बुधवार देर रात शादी का जश्न हंगामे में बदल गया। दूल्हा शादी करने मंडप पर शराब पीकर पहुंच गया। दुल्हन को जब पता चला तो वह उस पर भड़क गई।

Fri, 6 June 2025 10:30 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, कल्याणपुर (समस्तीपुर)
share
शराब पीकर शादी करने पहुंच गया दूल्हा, मंडप पर भड़क गई दुल्हन; फिर...

बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में एक दूल्हा नशे में धुत होकर शादी करने पहुंच गया। इससे शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा मच गया। दूल्हा जैसे ही मंडप पर बैठा, उसे नशे में देख दुल्हन भड़क गई। उसने ने तुरंत नशेड़ी युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शादी टूट गई और बाराती बिना दुल्हन के ही वहां से लौटने लगे। तभी लड़की वालों ने दूल्हे समेत कुछ अन्य लोगों को बंधक बना दिया।

यह मामला जिले के कल्याणपुर गांव में बुधवार रात को हुआ। गांव के ही सुदेश्वर राम की बेटी की शादी थी। बारात सरायरंजन के झखरा गांव से आई थी। बुधवार को रात में धूमधाम से बाराती नाचते-गाते हुए दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। वहां रस्म-रिवाज शुरू हुआ। दूल्हा और दुल्हन को मंडप पर लाया गया। तभी दूल्हा नशे में धुत होकर अजीब हरकतें करने लगा। इससे दुल्हन वहीं पर भड़ क गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंडप पर रुपये नहीं गिन पाया दूल्हा, जयमाला के बाद दुल्हन का शादी से इनकार

दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद बाराती वहां से खिसकने लगे। दुल्हन के घर वालों ने दूल्हा और उसके साथ करीब आधा दर्जन लोगों को वहीं रोक दिया। स्थानीय लोगों ने गुरुवार को कहा कि दूल्हा पक्ष के लोग शादी में हुआ सारा खर्च देंगे, तभी उन्हें छोड़ा जाएगा। हालांकि, यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। पंचायत स्तर पर ही इस मामले को निपटाने की कोशिश की गई। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।