Bogo Singh met Tejashwi Discussion of leaving JDU and joining RJD may contest election from Matihani तेजस्वी से मिले बोगो सिंह; जेडीयू छोड़ आरजेडी में जाने की चर्चा, मटिहानी से लड़ सकते हैं चुनाव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी से मिले बोगो सिंह; जेडीयू छोड़ आरजेडी में जाने की चर्चा, मटिहानी से लड़ सकते हैं चुनाव

मटिहानी से जदयू के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के आरजेडी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। सोमवार को उन्होने तेजस्वी यादव से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की। 2020 के चुनाव में बोगो सिंह 333 वोटों से अंतर से लोक जनशक्ति पार्टी के राज कुमार सिंह से हार गए थे।

Mon, 18 Aug 2025 03:23 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी से मिले बोगो सिंह; जेडीयू छोड़ आरजेडी में जाने की चर्चा, मटिहानी से लड़ सकते हैं चुनाव

बेगूसराय की मटिहानी सीट से जेडीयू के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के आरजेडी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। बोगों सिंह ने सोमवार को पटना में तेजस्वी यादव से मुलाकात की। जिसके बाद से माना जा रहा है कि वो आरजेडी के टिकट पर मटिहानी से चुनाव लड़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए बोगो सिंह ने लिखा कि “बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी से सफलतापूर्वक भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस मुलाक़ात के दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं अपने मटिहानी विधानसभा परिवार हेतु जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। तेजस्वी यादव जी की सरलता, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक विचारधारा से ऊर्जा मिली। उनसे हुई यह बातचीत भविष्य में क्षेत्र और समाज की बेहतरी हेतु नये आयाम तय करने में सहायक सिद्ध होगी”।

तेजस्वी से बोगों की मुलाकात की चर्चा बेगूसराय में हो रही है। ऐसे में अगर मटिहानी से बोगो सिंह राजद के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं, तो इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है। आपको बता दें 2020 के विधानसभा चुनाव में बोगो सिंह महज 333 वोट से लोक जनशक्ति पार्टी के राज कुमार सिंह से हार गए थे। उन्हें 61031 वोट आया था। उन्होंने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवादा के कौशल और पूर्णिमा यादव राजद में शामिल, राजबल्लभ को नसीहत दे गए तेजस्वी
ये भी पढ़ें:रेप केस में पूर्व RJD विधायक राजबल्लभ यादव HC से बरी, बिहार चुनाव से पहले राहत
ये भी पढ़ें:नीतीश के करीबी रहे मुजाहिद आलम RJD में शामिल, तेजस्वी ने दिलाई पार्टी सदस्यता

वहीं तीसरे नंबर पर सीपीआई एम के राजेंद्र प्रसाद सिंह रहे थे। उन्हें 60 हजार 599 वोट मिला था। हालांकि बाद में लोजपा के इकलौते विधायक जदयू में शामिल हो गए थे। जिसके चलते बोगो सिंह का टिकट फंस गया है। इसी के चलते आरजेडी में जाने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। साल 2010 और 2015 में बोगो सिंह जेडीयू के टिकट पर जीते थे। 2005 के दोनों चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी। अगर बोगो सिंह को राजद मटिहानी से टिकट देती है, तो सीपीआईएम से ये सीट लेनी होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।