Bloodshed in the battle for supremacy in Gayaji indiscriminate firing between two sides youth killed गयाजी में वर्चस्व की जंग में खून-खराबा; दो पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग, युवक की हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गयाजी में वर्चस्व की जंग में खून-खराबा; दो पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग, युवक की हत्या

गयाजी में शनिवार रात दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम में सफाई कर्मचारी था।

Sun, 3 Aug 2025 05:54 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
गयाजी में वर्चस्व की जंग में खून-खराबा; दो पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग, युवक की हत्या

गयाजी शहर के बैरागी मोहल्ले में वर्चस्व की लड़ाई में अंधाधुंध फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष मांझी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा हा कि शनिवार की देर रात दो गुटों में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। गोलीबारी में एक युवक की गोली लगने से जान चली गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की जांच डेल्हा पुलिस कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बीती देर रात मनीष मांझी नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मृतक के परिजनों के जरिए कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं इस मामले में लव अफेयर की भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि मनीष मांझी नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। तीन साल पहले लव मैरिज हुई थी। जिसके चलते लड़की का भाई नाराज था। हालांकि बाद में समझौता हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में भाई-बहन मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, लव अफेयर में रूह कंपा देने वाला कांड
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में मठ से 3 किमी दूर मिला महंत का शव; हत्या की आशंका
ये भी पढ़ें:चंदन मिश्रा की हत्या का बदला लेने का प्लान, मिनी गन फैक्ट्री में पकड़ाए 6 अपराधी

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके के लोगों में भी खौफ पसरा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।