Blackmail by making obscene videos, attempted murder Patna woman Daroga serious allegations against husband अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, हत्या का प्रयास; पटना की महिला दारोगा का पति पर गंभीर आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, हत्या का प्रयास; पटना की महिला दारोगा का पति पर गंभीर आरोप

महिला सब-इंस्पेक्टर उषा कुमारी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज को लेकर प्रताड़ना, मारपीट और हत्या की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Fri, 24 April 2026 08:41 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, हत्या का प्रयास; पटना की महिला दारोगा का पति पर गंभीर आरोप

Bihar Crime News: बिहार पुलिस की एक महिला दारोगा ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। राजधानी पटना में तैनात एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने सुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, हत्या की कोशिश और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप यह भी है कि पति ने कुछ अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया है जिसे दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में महिला सब-इंस्पेक्टर उषा कुमारी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज को लेकर प्रताड़ना, मारपीट और हत्या की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। वह वर्तमान में नवीन पुलिस लाइन, पटना में पदस्थापित हैं और गर्दनीबाग थाना में रहती हैं। वह मूलरूप से मधुबनी की निवासी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी की मौत, प्रेमिका को लगी गोली; बंदूक गायब; मर्डर या सुसाइड में उलझी पुलिस

पीड़िता के अनुसार, उनकी शादी 14 फरवरी 2023 को पटना के सदर कोर्ट में सुमित कुमार मंडल (पिता-देवनाथ मंडल), जो गृह विभाग में एएसओ हैं, से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर, देवर और ननद समेत कुल 10 लोगों द्वारा दहेज के लिए मारपीट और गाली-गलौज की जाती रही। महिला एसआई का आरोप यह भी है कि धोखे में रखकर उनके साथ बड़ी साजिश की गई। उनसे 55 लाख का लोन निकलवाकर पटना में एक 70 फीट रोड पर एक कट्ठा जमीन की खरीद की गई। पति ने जमीन अपने नाम कर लिया जबकि लोन की अदायगी अब भी उनसे ही कराई जा रही है। ससुराल वाले उसे उस जमीन से भी बेदखल कर देने की धमकी दे रहे हैं। दारोगा अपने ससुसाल वालों पर पैसे का लोभी होने का आरोप लगाया है। पति भी अपने माता, पिता और बहनों के साथ मिला हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन में हिस्सा मांगा तो बहू की बेरहमी से हत्या, आंख तक निकाल ली; 7 लोगों पर केस

पीड़िता ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को उसे काफी प्रताड़ित किया गया। पति, सास, भैसुर और ननद ने मिलकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और मंगलसूत्र से गला दबाकर हत्या की कोशिश की। शोर मचाने पर लोग जुट गए और फिर उन्हें बचाया गया। लोगों ने उनकी बहन को पूरी घटना की सूचना दी। बहन को बुलाकर निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। इलाज के बाद आरोपी उस पर केस नहीं करनाआरोप लगाया कि पति ने उनके अश्लील फोटो और वीडियो बना रखे हैं, जिनके जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन के लव मैरिज से नाराज भाई का खौफनाक इंतकाम, बहनोई का मर्डर कर गाड़ दी लाश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।