Tejashwi s Attack on Election Commission BJP s Bhim Singh Advocates for Backward Classes in Bihar चुनाव में हार का बहाना खोजने के लिए तेजस्वी का चुनाव आयोग पर हमला : भीम सिंह, Biharsharif Hindi News - Hindustan
More

चुनाव में हार का बहाना खोजने के लिए तेजस्वी का चुनाव आयोग पर हमला : भीम सिंह

चुनाव में हार का बहाना खोजने के लिए तेजस्वी का चुनाव आयोग पर हमला : भीम सिंह चुनाव में हार का बहाना खोजने के लिए तेजस्वी का चुनाव आयोग पर हमला : भीम सिंह

Sun, 13 July 2025 10:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share
चुनाव में हार का बहाना खोजने के लिए तेजस्वी का चुनाव आयोग पर हमला : भीम सिंह

पेज 5 चुनाव में हार का बहाना खोजने के लिए तेजस्वी का चुनाव आयोग पर हमला : भीम सिंह चंद्रवंशी चेतना मंच के गठन के लिए भाजपा के राज्यसभा सांसद पहुंचे शेखपुरा कहा, पढ़ाई और अधिकारी के लिए किया जा रहा समाज को जागरूक फोटो 13 शेखपुरा 01 - शहर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते राज्यसभा सांसद प्रो. भीम सिंह व अन्य । शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार तय है। इसी हार का ठीकरा फोड़ने के लिए अभी से ही चुनाव आयोग को बलि का बकरा बनाने की साजिश चल रही है।

ये बातें भाजपा के राज्यसभा सांसद व चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. भीम सिंह ने रविवार को शेखपुरा में प्रेस वार्ता में कहीं। इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचे सांसद का भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। सांसद ने कहा कि बिहार में अतिपिछड़ा समाज की हिस्सेदारी 36 फीसदी है। परंतु, आबादी के अनुरूप राजनीति में हिस्सेदारी नहीं है। इसी खाई को पाटने के लिए समाज को जागृत करने के लिए जिलों का दौरा कर रहे हैं और चंद्रवंशी चेतना मंच और अत्यंत पिछड़ा वर्ग मंच का गठन सभी जिलों में किया जा रहा है। समाज को पढ़ाई और हक की लड़ाई का मंत्र देते हुए सांसद ने कहा कि पढ़ाई से ज्ञान मिलेगा और लड़ाई से अधिकार मिलेगा। अतिपिछिड़ा समाज को जो कुछ भी मिला है वह भाजपा और एनडीए से मिला है। इसलिए आने वाले वाले चुनाव में अतिपिछिड़ा समाज एकमुश्त एनडीए को समर्थन देगा। बिहार में बढ़ते अपराध पर सांसद ने कहा कि जो भी अपराध कर रहा है, वह सलाखों के पीछे जा रहा है। अब संस्थगत अपराध समाप्त हो चुका है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल, सुंदर सहनी, डा विनय कुमार, रंजय कुमार, पिन्टु कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।