BJP government certain in Bengal Amit Shah big announcement from Araria New government first agenda set बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

 अमित शाह ने कहा है का बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी और राज्य में हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने बंगाल की नई सरकार का पहला एजेंडा भी सेट कर दिया।

Thu, 26 Feb 2026 01:07 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

Amit Shah Bihar Tour: मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल चुनाव पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है का आसन्न बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की जीत होगी और राज्य में हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने बंगाल की नई सरकार का पहला एजेंडा भी सेट कर दिया। गुरुवार को किशनगंज से अररिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने एसएसबी के नवनिर्मित बॉर्डर आउटपोस्ट लेट्टी व इंदरवा का उद्घाटन किया और एसएसबी की परियोजनाओं का ई-लोकार्पण तथा ई-शिलान्यास किया।

अमित शाह आज तीन बजे अररिया कलेक्ट्रियट में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-2 पर कार्यान्वयन बैठक करेंगे। इससे सीमावर्ती जिलों के गांवों के विकास का काम होना है। राज्य के सात सीमावर्ती जिलों के डीएमऔर एसपी के साथ भी समीक्षा बैठक तय है। इन बैठकों में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, एसएसबी के डीजी, आईजी सहित बिहार के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। श्री शाह 26 को पूर्णिया में रात्रि विश्राम करेंगे। 27 को भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों से संबंधित मुद्दों पर अधिकारियों के साथ पूर्णिया या पटना में बैठक कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुली सीमा गंभीर चुनौती, नेपाल-बांग्लादेश से घुसना आसान; शाह पर टिकीं उम्मीदें

अमित शाह ने कहा कि बिहार में घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ा गया। जनता ने इसे स्वीकार किया और प्रचंड बहुमत दिया। अब बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। वहां भी भाजपा की सरकार बनेगी और सरकार का पहला काम यह होगा कि सीमा पर बाड़ का काम समाप्त करना और सभी अवैध घुसपैठियों को चुन चुनकर बाहर का रास्ता दिखाया जाए। यह हमारा चुनावी वादा नहीं बल्कि सरकार की घोषणा है। बिहार की जनता ने इसी मुद्दे पर एनडीए को भारी बहुमत से जीत दिलाया। घुसपैठिए हमारे देश की जनता की हकमारी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घुसपैठ पर कसेगी नकेल, शाह की मीटिंग में ऐक्शन प्लान सेट; IB,SSB,ITBP का रोल तय

उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में मैं चार दिनों तक सीमांचल में आया था। आज उन्हें अपने ही वादों की याद दिलाने आया हुूं कि वे सरकार का सहयोग करें, हम उन्हें यहां से बाहर भेज देंगे। तीन दिनों में भारत सरकार और बिहार सरकार समेत कई सुरक्षा संगठनों की कार्ययोजना बनाई जा रही है। घुसपैठियों को चिन्हित करके बाहर भेजने के साथ साथ अवैध अतिक्रमणों को भी खाली कराया जाएगा। घुसपैठ किसी देश की संंस्कृति, इतिहास और भूगोल को भी प्रभावित करता है।

अमित शाह ने कहा कि एसएसबी की देश की आंतरिक सुरक्षा में बड़ी भूमिका है। सरकार ने इसका ख्याल रखते हुए उनकी सुविधाओं में विस्तार किया है। उम्मीद है कि एसएसबी आगे भी इसी जोश और जज्बे के साथ काम करगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरा में रोडरेज, दरभंगा में मोबाइल पर फसाद; शाह के दौरे के बीच माहौल गर्म
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।