बकरीद पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक
पावापुरी में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने सभी से भाईचारे और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की। बैठक में स्थानीय समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया।

बकरीद पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक पावापुरी, निज संवाददाता। ईदुल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को पावापुरी सहायक थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में गिरियक एवं पावापुरी क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, त्याग और इंसानियत का पर्व है। इसे सभी लोग शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। किसी तरह की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें। सभी संवेदनशील स्थलों, ईदगाहों एवं मस्जिदों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बैठक में चोरसुआ पंचायत के मुखिया चंदन कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि रामानंद केवट, मो. फारूक आजम उर्फ तसद्दुक, मो. जियाउल हक, मो. वसीम, मो. करीम, गाजीपुर पंचायत के मुखिया अवध प्रसाद सिंह, एजाज खान, महताब खान, आजाद खान, मानिक चंद कुशवाहा, मदन यादव, संजीव कुमार, राकेश कुमार, अविनाश कुमार उर्फ गुड्डू सिंह व अन्य मौजूद थे। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन