Empowering Women BJP s Nari Shakti Vandana Program Highlights PM s Address महिला आरक्षण बिल से सशक्त होगी आधी आबादी-सुषमा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण बिल से सशक्त होगी आधी आबादी-सुषमा

भाजपा के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना। प्रदेश नेत्री सुषमा साहू ने कहा कि नारी शक्ति बिल से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। यह बिल 1996 से लटका हुआ था और अब पारित हो गया है, जिससे लोकतंत्र में नया अध्याय जुड़ जाएगा।

Mon, 13 April 2026 11:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share
महिला आरक्षण बिल से सशक्त होगी आधी आबादी-सुषमा

भाजपा के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश नेत्री महिला कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन फोटो : बीजेपी-बिहारशरीफ के भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश नेत्री सुषमा साहू। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के जिला कार्यालय में सोमवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पार्टी की प्रदेश नेत्री सुषमा साहू ने कहा कि नारी शक्ति बिल से देश की आधी आबादी सशक्त होगी। उन्होंने पीएम को इस बिल के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यह ऐतिहासिक व गौरवशाली अवसर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम है नारी शक्ति अधिनियम: विधायक

यह बिल वर्ष 1996 से अधर में लटका था। प्रधानमंत्री ने सितंबर 2023 में इसे पारित करवाकर महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है। इस कानून के लागू होने से सदन में महिलाओं की भागीदारी में काफी इजाफा होगा। महिला सांसदों की संख्या कम से कम 273 होगी। सदन में महिलाओं की आवाज मुखर होगी तो लोकतंत्र में नया अध्याय जुड़ जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार नारी शक्ति के उत्थान के लिए काम कर रही है। इसका लाभ लेकर देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। कार्यक्रम में नमो एप की जिला संयोजिका नेहा पोद्दार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुचि श्रीवास्तव के अलावा शिवरतन प्रसाद, अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, साबो देवी, अमरेश कुमार, रंजू कुमारी, प्रवीण सिंह, रीना कुमारी, प्रणव सिन्हा आदि शामिल हुए। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण विधेयक लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: मेहरा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं होंगी सशक्त : लक्ष्मी बाखला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।