Census first phase in Bihar from 17 April answer 33 question self on this portal बिहार में कल से शुरू हो रहा जनगणना का पहला चरण, इस पोर्टल पर जाकर खुद दें 33 सवालों के जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में कल से शुरू हो रहा जनगणना का पहला चरण, इस पोर्टल पर जाकर खुद दें 33 सवालों के जवाब

बिहार में जनगणना का पहला चरण शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। 17 अप्रैल से 1 मई तक 15 दिनों की अवधि में स्वगणना होगी। इस दौरान राज्य के निवासी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर खुद 33 सवालों का जवाब देकर अपने एवं परिवार और आवास के बारे में जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

Thu, 16 April 2026 06:38 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में कल से शुरू हो रहा जनगणना का पहला चरण, इस पोर्टल पर जाकर खुद दें 33 सवालों के जवाब

Bihar Census: बिहार में भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 से होने जा रही है। पहले चरण में प्रथम 15 दिन स्व-गणना की जाएगी। इस दौरान राज्य के निवासी खुद जनगणना के लिए बनाए गए आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के दौरान नागरिकों को पोर्टल पर उपलब्ध 33 सवालों का जवाब देना होगा। फिर अगले महीने प्रगणक आपके घर आकर उस जानकारी को वेरिफाई करेंगे।

बिहार में स्वगणना की अवधि 17 अप्रैल से 1 मई 2026 है। इस दौरान आम नागरिक नागरिक जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार, आवास और सुविधाओं से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। परिवार के मुखिया का नाम एवं किसी भी एक दस्य के मोबाइल नंबर से इस पर पंजीकरण करना होगा।

स्वगणना फॉर्म भरने के बाद एक Self Enumeration ID मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना होगा। प्रगणक जब जनगणना के लिए आपके घर आएंगे, तब उन्हें यह आईडी उपलब्ध करानी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण के लिए परिसीमन में 2011 वाली जनगणना पर क्यों बवाल, साउथ का क्या डर

बिहार राज्य में स्व-गणना (Self Enumeration) की अवधि 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक निर्धारित है। इस अवधि में राज्य के नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में परिवार के मुखिया का नाम एवं किसी भी एक सदस्य के मोबाईल नंबर से पंजीकरण कर सकते हैं। स्व-गणना करने के पश्चात एक Self Enumeration ID प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा और प्रगणक के घर आने पर उन्हें उपलब्ध कराना होगा।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने गुरुवार को कहा कि स्व-गणना की व्यवस्था से आम नागरिकों की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित होगी। इससे जनगणना की प्रक्रिया अधिक सटीक और आधुनिक बनेगी। यह पहल जनगणना कार्यों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे लोगों को सुरक्षित और उपयोग में आसान डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिल रही है।

स्वगणना में इन 33 प्रश्नों का देना होगा जवाब-

  • लाइन संख्या, भवन संख्या, जनगणना मकान संख्या
  • मकान का फर्श किससे बना है (पत्थर, टाइल्स, सीमेंट, मिट्टी)
  • दीवार किससे बनी हुई हैं (घास-फूस, मिट्टी, लकड़ी, पत्थर, ईंट, कंक्रीट)
  • छत बनाने में किस मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है
  • मकान या इमारत का इस्तेमाल किसके लिए उपयोग हो रहा है (आवास, दुकान, कार्यालय, अस्पताल, पूजा स्थल, फैक्ट्री या खाली)
  • मकान की स्थिति रहने योग्य है या नहीं
  • मकान पूरी तरह आवासीय उपयोग के लिए या आंशिक रूप से
  • मकान में कितने परिवार रहते हैं
  • परिवार के कुल लोगों की संख्या
  • परिवार के मुखिया का नाम
  • पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर कितने हैं
  • अनुसूचितजाति या जनजाति में आते हैं क्या
  • मकान के खुद मालिक हैं या किराये पर रह रहे हैं
  • मकान में कितने कमरे हैं
  • पेयजल का मुख्य स्रोत क्या है
  • पानी की व्यवस्था घर में ही हो जाती है या बाहर से लाना पड़ता है
  • लाइट का मुख्य स्रोत क्या है
  • शौचालय हैं या नहीं, अगर हैं तो कितने हैं
  • शौचालय किस तरह का है
  • गंदे पानी की निकासी की क्या व्यवस्था है
  • रसोई घर है या नहीं, एलपीजी या पीएनजी गैस कनेक्शन है या नहीं
  • खाना मुख्य रूप से किस ईंधन से पकाया जाता है
  • रेडियो, ट्रांजिस्टर आदि उपकरण
  • टीवी
  • इंटरनेट सुविधा
  • लैपटॉप या कंप्यूटर
  • टेलीफोन, मोबाइल फोन
  • साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल की जानकारी
  • कार, जीप, वैन की जानकारी
  • अनाज कौनसा खाते हैं

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस राज्य में कब से जनगणना, आ गई तारीख; जानें- आपके घर कब आएंगे गणनाकर्मी?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।