Bihar Weather Heatwave Torture in several district imd said temperature increased Bihar Weather: बिहार में जारी है गर्मी का टॉर्चर, पारा अभी और चढ़ेगा; पटना में कैसा है मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में जारी है गर्मी का टॉर्चर, पारा अभी और चढ़ेगा; पटना में कैसा है मौसम

Bihar Weather: अगले दो दिनों तक मौसम में परिवर्तन को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है। पटना समेत राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। न्यूनतम में भी अगले 2-3 दिनों तक कोई खास बदलाव के आसार नहीं है।

Thu, 16 April 2026 06:22 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में जारी है गर्मी का टॉर्चर, पारा अभी और चढ़ेगा; पटना में कैसा है मौसम

Bihar Weather: अगले तीन-चार दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। दिन का पारा लगातार चढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बिहार का पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री डेहरी (रोहतास) और सर्वाधिक न्यूनतम 19.9 डिग्री सेल्सियस वैशाली में दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.9° डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया।

इस दौरान वर्षा की मात्रा भी शून्य रही। अगले दो दिनों तक मौसम में परिवर्तन को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है। पटना समेत राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। न्यूनतम में भी अगले 2-3 दिनों तक कोई खास बदलाव के आसार नहीं है। उत्तर पूर्व बिहार को छोड़कर राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हंस क्यों नहीं रहे हैं? हंसिए.., नीतीश ने बिजेंद्र यादव के गाल पर हाथ रख दी बधाई
ये भी पढ़ें:किशनगंज का भ्रष्ट SHO पूर्व डीएसपी का राजदार, कमीशन लेता था; ईओयू ने बुलाया

पटना का अधिकतम पारा 0.4 डिग्री बढ़ा, 38 से ऊपर

पटना में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ जिले का अधिकतम 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले मंगलवार को भी राजधानी का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 37.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। दिन के तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दोपहर में सड़कें सुनसान रहीं। लोग जरूरी काम से ही घर और दफ्तरों से बाहर निकले। सुबह से ही तेज धूप से दोपहर में भीषण गर्मी का एहसास रहा।

मुजफ्फरपुर में कैसा मौसम

दिन और रात के तापमान में अंतर आने से उमस भड़ी गर्मी सताने लगी है। सुबह में कोहरे नजर आ रहे हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक ए. सत्तार ने बताया कि दिन में पछिया हवा और रात को पूर्वा हवा चलने से वातावरण में नमी की मात्रा अधिक बन रही है। इससे दिन में उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। रात और दिन के तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नई सरकार के कैबिनेट विस्तार का फॉर्मूला होगा पुराना, एक फर्क रहेगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।