Bihar police could not attest these criminals, put reward Identify these criminals इन शातिरों को नहीं पकड़ पाई बिहार पुलिस, सिर पर रख दिया बड़ा इनाम; बदमाशों को पहचान लीजिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

इन शातिरों को नहीं पकड़ पाई बिहार पुलिस, सिर पर रख दिया बड़ा इनाम; बदमाशों को पहचान लीजिए

एसएसपी सुशील कुमा के द्वारा जारी तस्वीर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो रहा है। एसएसपी ने आमजनों से इन शातिरों की गिरफ्तारी में मदद की अपील की है। टोल फ्री नंबर भी दिया गया है।

Mon, 4 Aug 2025 02:42 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इन शातिरों को नहीं पकड़ पाई बिहार पुलिस, सिर पर रख दिया बड़ा इनाम; बदमाशों को पहचान लीजिए

बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिले के तीन इनामी लुटेरों की तस्वीर जारी की है। इन लुटेरों ने इनाम जाारी होने के बावजूद पुलिस के नाक में दम कर रखा है। लगातार वारदात को अंजाम देकर पुलिस की आसूचना प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। इन बदमाशों की मुजफ्फरपुर के आलावे आसपास के कई जिलों की पुलिस को है क्योंकि उन जिलों में कांडों को अंजाम देकर फरार हैं।

एसएसपी सुशील कुमा के द्वारा जारी तस्वीर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो रहा है। एसएसपी ने आमजनों से इन शातिरों की गिरफ्तारी में मदद की अपील की है। टोल फ्री नंबर भी दिया गया है। एसएसपी ने आग्रह करते हुए कहा है शातिरों का सुराग देने वालों का नाम व पहचान गोपनीय रखा जायेगा। उनकी सुरक्षा की चिंता पुलिस करेगी। हालांकि फोटो वायरल किए जाने पर कई तरह की बातें भी कही जा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवारी पर फल लाने जा रहे 2 दोस्तों की मौत, बाइक और कार के उड़े परखच्चे

एसएसपी ने तस्वीर जारी कर बताया है कि सरैया के मोतीचौक निवासी मो. अलाउद्दीन का पुत्र मो. अनवर उर्फ मिट्ठू, तुर्की थाना के चैनपुर गांव के सुरेश राम का पुत्र मंजीत कुमार पर 25-25 हजार और वैशाली जिले के भगवानपुर थाना के सहथा वार्ड दो के निवासी शिवजी सहनी के पुत्र अरविंद सहनी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजी से आई और कई लोगों को कुचल कर हवा में उछली थार, खौफनाक VIDEO

पुलिस को उम्मीद है कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद इनकी गिरप्तारी में आसानी होगी। तीनों शातिर मुजफ्फरपुर, वैशाली और मोतिहारी जिले में ताबड़तोड़ लूट को अंजाम दे चुके हैं। उन जिलों की पुलिस भी इन्हें खोज रही है। इनकी गिरफ्तारी होने से अपराध के कई वारदातों का उद्भेदन करने में पुलिस को सहायता मिलेगी। माना जा रहा है इनसे पूछताछ कर अन्य अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गयाजी में वर्चस्व की जंग में खून-खराबा; ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक की हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।