thar Crushed four people and jumped into the air in bihar rohtas watch video तेजी से आई और कई लोगों को कुचल कर हवा में उछल गड्ढे में गिरी थार, बिहार में खौफनाक हादसे का VIDEO, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजी से आई और कई लोगों को कुचल कर हवा में उछल गड्ढे में गिरी थार, बिहार में खौफनाक हादसे का VIDEO

इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में चार साल का एक बच्चा भी है। दरअसल थार सबसे पहले महिला को ही तेज रफ्तार के साथ ठोकर मारती है उसके बाद सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचलते हुए गड्ढे में जा गिरती है।

Mon, 4 Aug 2025 12:28 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, रोहतास
share
तेजी से आई और कई लोगों को कुचल कर हवा में उछल गड्ढे में गिरी थार, बिहार में खौफनाक हादसे का VIDEO

बिहार में सड़क हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। रोहतास जिले से सामने आए इस वीडियो को देख आप सिहर उठेंगे। यहां एक तेज रफ्तार ने कार ने जबरदस्त कहर बरपाया। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो काराकाट थाना इलाके में एक स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर बेलगाम स्पीड से आती है। इसके बाद वो कुछ लोगों को कुचलते हुए हवा में उछलकर गड्ढे में जा गिरती है।

इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में चार साल का एक बच्चा भी है। दरअसल थार सबसे पहले महिला को ही तेज रफ्तार के साथ ठोकर मारती है उसके बाद सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचलते हुए गड्ढे में जा गिरती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो 3 अगस्त 2025 का है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए। मृतक महिला का नाम बबीता देवी बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने थार के चालक के साथ मारपीट भी की है। कहा जा रहा है कि थार में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। थार में बैठे लोगों को भी चोटें आई हैं। फिलहाल इस घटना में घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के चंपारण में ऑरेंज अलर्ट, सीवान में भी बरसेंगे बदरा; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:50 की दुल्हान, 18 साल का दूल्हा; गुजरात में शुरू हुई लव स्टोरी और बिहार में शादी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।