Bihar police become kidnappers Four people including two inspectors arrested for demanding a ransom बिहार में पुलिस ही बन गई किडनैपर! डेढ़ लाख की फिरौती के आरोप में दो दारोगा समेत 4 गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पुलिस ही बन गई किडनैपर! डेढ़ लाख की फिरौती के आरोप में दो दारोगा समेत 4 गिरफ्तार

बिहार में अपहरण और फिरौती के मामले में दो दारोगा समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से फिरौती के रूप में वसूले गये डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किये गये हैं। मामला नवादा से जुड़ा है। 

Sat, 25 April 2026 07:07 AMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, नवादा
share
बिहार में पुलिस ही बन गई किडनैपर! डेढ़ लाख की फिरौती के आरोप में दो दारोगा समेत 4 गिरफ्तार

जमुई जिले की पुलिस ने अपहरण व फिरौती से जुड़े मामले में नवादा उत्पाद विभाग के दो पदाधिकारियों समेत चार उत्पाद कर्मियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से फिरौती के रूप में वसूले गये डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार किये गये उत्पाद कर्मियों में पकरीबरावां उत्पाद थाने के दो एएसआई व दो होमगार्ड के जवान शामिल हैं। इनमें कौआकोल का चेकपोस्ट प्रभारी एएसआई सुजीत कुमार व एएसआई दिलीप कुमार शामिल हैं।

क्रेटा गाड़ी समेत 3 लोगों को पकड़ा था

मामला जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के महुलिया टांड़ से जुड़ा है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात चारों उत्पाद कर्मी महुलिया टांड़ में वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच क्रेटा गाड़ी में तीन लोगों को पकड़ा गया। सभी लोगों को पकरीबरावां थाने लाया गया। बताया जाता है कि ये लोग शराब के नशे में थे।

जमुई नगर थाने में मामला दर्ज

इधर, तीनों पकड़े गये लोगों में से एक संतोष कुमार ने अपने भाई को फोन से सूचना दिया कि उसे अगवा कर लिया गया है। पांच लाख रुपये लेकर नवादा आ जाओ। इस बीच संतोष के भाई जमुई के नर्वदा गांव के पिंटू कुमार ने जमुई थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी कि उसके बड़े भाई संतोष कुमार घर से क्रेटा लेकर निकले थे। परंतु वापस नहीं लौटे हैं। उन्हें किसी ने अगवा कर लिया है। इस बीच वादी अपने साला राहुल कुमार एवं चचेरा भाई मनीष को लेकर दो लाख रुपयों के साथ नवादा पहुंचा और पकरीबरावां उत्पाद थाने में क्रेटा गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रैफिक पुलिस से अब उलझे तो खैर नहीं...कैमरे में कैद होगी हर गाली और बदसलूकी
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस एक्शन मोड में, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी लाखों गोलियां

दो दारोगा, 2 होमगार्ड गिरफ्तार

इधर, अपहरण व फिरौती मामले में जमुई नगर थाना कांड संख्या- 193/26 दर्ज कर जमुई पुलिस पकरीबरावां उत्पाद थाने पहुंची और एएसआई दिलीप कुमार के घर से डेढ़ लाख रुपये बरामद कर लिया। क्रेटा गाड़ी भी बरामद कर ली गयी। इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया और जमुई थाने लाया गया। जमुई पुलिस द्वारा रिलीज जारी कर मामले की जानकारी दी गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई अजनबी अपना फोन देकर मदद मांगे तो सावधान! बिहार पुलिस की एडवाइजरी जान लें

बिहार से सामने आए इस चौंकाने वाले ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जिस पुलिस पर आम जनता की सुरक्षा और अपराधियों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी होती है, उसी पुलिस के कुछ कर्मियों के कथित रूप से अपहरण जैसे संगीन अपराध में शामिल होने की बात सामने आई है। यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि जनता के भरोसे को भी गहरी चोट पहुंचाता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।