bihar traffic police equipped with body worn cameras conflicts during checks will be costly ट्रैफिक पुलिस से अब उलझे तो खैर नहीं...कैमरे में कैद होगी हर गाली और बदसलूकी, बिहार पुलिस हुई सुपर हाई-टेक!, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ट्रैफिक पुलिस से अब उलझे तो खैर नहीं...कैमरे में कैद होगी हर गाली और बदसलूकी, बिहार पुलिस हुई सुपर हाई-टेक!

पूर्णिया ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस हो गई है। वाहन जांच के दौरान अब पुलिसकर्मियों से उलझना भारी पड़ेगा, क्योंकि हर गतिविधि और बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है। पुलिस ने मार्च महीने में नियमों की अनदेखी करने वालों से 1.19 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जुर्माना भी वसूला है।

Sun, 19 April 2026 01:03 PMJayendra Pandey हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
ट्रैफिक पुलिस से अब उलझे तो खैर नहीं...कैमरे में कैद होगी हर गाली और बदसलूकी, बिहार पुलिस हुई सुपर हाई-टेक!

Bihar News: अगर आप सड़क पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं और पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों से उलझने या रौब दिखाने की आदत रखते हैं, तो अब संभल जाइए। पूर्णिया की ट्रैफिक पुलिस अब पूरी तरह हाई-टेक हो चुकी है। अब पुलिसकर्मियों की वर्दी पर 'बॉडी वॉर्न कैमरे' तैनात हैं, जो आपकी हर हरकत, हर शब्द और हर बदसलूकी को लाइव रिकॉर्ड कर रहे हैं। पूर्णिया पुलिस की इस नई पहल का मकसद सड़क पर पारदर्शिता लाना और उन वाहन चालकों पर नकेल कसना है जो नियम तोड़ने के बाद पुलिस से उलझकर बचने की कोशिश करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी की बहन सांसद बन सकती हैं लेकिन.., सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर प्रहार

अक्सर देखा जाता था कि वाहन जांच के दौरान पुलिस और आम जनता के बीच तीखी नोकझोंक होती थी। कभी जनता पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाती थी, तो कभी पुलिसकर्मी शिकायत करते थे। इसी विवाद को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस किया गया है। ड्यूटी के दौरान यह कैमरा लगातार ऑन रहता है, जिसकी मॉनिटरिंग स्थानीय स्तर से लेकर मुख्यालय तक के वरीय पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। अब न तो पुलिसकर्मी अपनी मनमानी कर पाएंगे और न ही वाहन चालक गलत जानकारी देकर बच पाएंगे।

264 जीबी मेमोरी में सेव होगा सब कुछ

इन कैमरों की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनमें 264 जीबी की विशाल मेमोरी डिवाइस फिट की गई है। ड्यूटी के दौरान जो भी फोटो या वीडियो रिकॉर्ड होते हैं, उन्हें सीधे स्टोरेज में सेव कर लिया जाता है। इसे साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखा जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर कोर्ट या विभाग के सामने पेश किया जा सके। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ चल रहे इस विशेष अभियान में पुलिसकर्मी इन कैमरों का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। अब हर बातचीत और हर गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड पुलिस के पास मौजूद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गरीबों को किया जा रहा परेशान…बिहार में शराबबंदी को लेकर मांझी ने सरकार को घेरा
ये भी पढ़ें:JDU में मंथन पर मंथन कर रहे निशांत, यात्रा पर कब निकलेंगे; उमेश कुशवाहा ने बताया

इसके साथ ही, मार्च के महीने में पूर्णिया पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के लिए यह काफी भारी रहा। पुलिस ने सड़कों पर नियमों की अवहेलना करने वालों से कुल 1 करोड़ 19 लाख 21 हजार 700 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही अवैध तस्करी के खिलाफ भी बड़ी सफलता मिली है, जिसमें भारी मात्रा में शराब, गांजा, स्मैक और हथियार बरामद किए गए हैं। महीने भर में 1729 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 1653 को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।