Bihar Iftar Time: बिहार के पटना,मुजफ्फरपुर और गया समेत इन जगहों पर इफ्तार कितने बजे, जान लीजिए
Bihar Iftar Time: रमजान में इफ्तार का अपना महत्व होता है। जब मुसलमान लोग सूर्यास्त पर अपना उपवास खत्म करते हैं तब इसे इफ्तार कहा जाता है। बिहार के अलग-अलग जिलों में आज इफ्तार का समय क्या है यह आप इस रिपोर्ट में देख सकते हैं।

Bihar Iftar Time: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इबादत के पाक महीने की शुरुआत 19 फरवरी से हुई थी। मौलानाओं के अनुसार इस बार पहला रोजा करीब 13 घंटे 34 मिनट का रहा। मौसम अपेक्षाकृत ठंडा होने से रोजा आसान रहा। इस बार सबसे छोटा रोजा 12 घंटे 46 मिनट का रहेगा, जबकि 29वें रोजे की सहरी सुबह 5:02 बजे और इफ्तार शाम 6:31 बजे होगी। वर्ष 2016 में सबसे लंबा रोजा 15 घंटे 45 मिनट का था।
माह-ए-रमजान को सब्र, भलाई और बरकत का महीना कहा जाता है। रमजान को सबसे अहम महीना इसलिए माना जाता है क्योंकि मान्यता है कि अल्लाह अपने बंदों की सभी गलतियां माफ कर देते हैं। अल्लाह ने अपने बंदों के लिए रमजान में बेपनाह बरकत और रहमत अता की है। रमजान में इफ्तार का अपना महत्व होता है। जब मुसलमान लोग सूर्यास्त पर अपना उपवास खत्म करते हैं तब इसे इफ्तार कहा जाता है। बिहार के अलग-अलग जिलों में आज इफ्तार का समय क्या है यह आप इस रिपोर्ट में देख सकते हैं।
रमजान में इफ्तार का अपना महत्व होता है। जब मुसलमान लोग सूर्यास्त पर अपना उपवास खत्म करते हैं तब इसे इफ्तार कहा जाता है। बिहार के अलग-अलग जिलों में आज इफ्तार का समय क्या है यह आप इस रिपोर्ट में देख सकते हैं। राजधानी पटना में सुन्नी लोगों के लिए इफ्तार का समय 5.53 बजे है। शिया के लिए इफ्तार का समय 6.03 बजे है। मुजफ्फपुर जिले में इफ्तार का समय सुन्नी के लिए 5.54 बजे है। इसी तरह शिया के लिए इफ्तार का समय 6.04 बजे है। भागलपुर जिले में सुन्नी लोगों के लिए इफ्तार का समय शाम 5.46 बजे है जबकि शिया के लिए 5.59 बजे है। गयाजी जिले में इफ्तार5.56 बजे है।
आरा में इफ्तार का समय शाम 5.54 बजे है। बेगूसराय में इफ्तार का समय 5.48 बजे है। जहानाबाद में इफ्तार का समय 5.51 बजे है। औरंगाबाद में इफ्तार का समय शाम 5.55 बजे है। वैशाली जिले में इफ्तार का समय शाम 5.44 बजे है। बक्सर जिले में इफ्तार का समय शाम 5.57 बजे है। सासाराम जिले में इफ्तार का समय शाम 5.55 बजे है। सीवान जिले में इफ्तार का समय शाम 5.57 बजे है। गोपालगंज जिले में इफ्तार का समय शाम 5.59 बजे है। मोतिहारी जिले में इफ्तार का समय शाम 5.51 बजे है।
पश्चिम चंपारण जिले में इफ्तार का समय सु्न्नी के लिए शाम 5.53 बजे है। शिया के लिए इफ्तार का समय 6.04 बजे है। बिहारशरीफ जिले में इफ्तार का समय शाम 5.56 बजे है। समस्तीपुर जिले में इफ्तार का समय शाम 5.53 बजे है। दरभंगा जिले में सुन्नी के लिए इफ्तार का समय 5.59 बजे है। शिया के लिए 5.49 बजे है। मधुबनी में इफ्तार का समय 5.59 बजे है।




साइन इन