open firing on people who came out from masjid after namaz in bihar jamui four injured बिहार के जमुई में मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 जख्मी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के जमुई में मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 जख्मी

घायलों में जखरा गांव निवासी मकसूद खान के पुत्र नुमान खान, मोफीज खान, रियाजकला खान के पुत्र अरबाज खान और अलीम खान के पुत्र अरमान खान शामिल हैं। इसमें नुमान खान की हालत नाजुक है। गोली मारने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया गया है।

Mon, 2 March 2026 10:01 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, सिकंदरा, जमुई
share
बिहार के जमुई में मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 जख्मी

Jamui News: बिहार में मस्जिद से नमाज पढ़ कर निकल रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई हैं। घटना जमुई जिले की है। जमुई में सिकंदरा के जखरा गांव में रविवार की शाम सात बजे पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मस्जिद से नमाज पढ़कर निकलते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसमें चार लोग घायल हो गए। सभी को छाती, गर्दन और कंधे में गोली लगी है।

परिजनों ने चारों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चारों को पटना रेफर कर दिया गया। घायलों में जखरा गांव निवासी मकसूद खान के पुत्र नुमान खान, मोफीज खान, रियाजकला खान के पुत्र अरबाज खान और अलीम खान के पुत्र अरमान खान शामिल हैं। इसमें नुमान खान की हालत नाजुक है। गोली मारने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया गया है। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि बदमाशों की तलाश में छापेमारी व जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी से गर्मी सता रही, होली पर 34 डिग्री का टॉर्चर; आगे कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:शरीर पर नाखून के निशान और गले पर चोट, बिहार के चंपारण में बेटी से बेरहमी

सिकंदरा के जखरा गांव में इस गोलीबार की सूचना पर टाउन थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में घायलों से घटना की जानकारी ली। घायल के पिता मकसूद खान ने बताया कि करीब छह माह पहले खेत में मवेशी चराने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय मारपीट भी हुई थी। जिसका केस चल रहा है।

उसी रंजिश में मस्जिद के पास पहले घात लगाए लोगों ने नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकलते ही सभी लोगों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ परिजनों के घर पर जुट गई। परिजनों का कहना कि जल्द ही मामले की जांच-पड़ताल कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सूचना के बाद घटना स्थल पर एसडीपीओ व अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर घटना की पड़ताल में जुटे हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रह है कि अवैध हथियार से यह फायरिंगकी गई है। पुलिस गोलीबारी करने वाले अपराधियों की धर-पकड़ में जुटी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी घटना की जांच के लिए एक टीम बना दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मदरसों की जांच, फेक करेंसी और तस्करी पर प्रहार, बिहार के सीमाई इलाकों में ऑपरेशन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।