bihar government lifts exam ban employees can now take govt exams while in service बिहार में सरकारी कर्मचारी-अधिकारी दे सकेंगे प्रतियोगिता परीक्षा, सम्राट सरकार ने पुराना आदेश बदला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सरकारी कर्मचारी-अधिकारी दे सकेंगे प्रतियोगिता परीक्षा, सम्राट सरकार ने पुराना आदेश बदला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों और अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होने पर लगी रोक को हटा दिया है। 6 अप्रैल को जारी पुराने आदेश में एक बार से अधिक परीक्षा देने पर त्यागपत्र देने की शर्त थी, जिसे अब नई सरकार ने वापस ले लिया है। अब कर्मचारी सेवाकाल के दौरान अपनी.…

Mon, 20 April 2026 07:37 PMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में सरकारी कर्मचारी-अधिकारी दे सकेंगे प्रतियोगिता परीक्षा, सम्राट सरकार ने पुराना आदेश बदला

Bihar News: बिहार की नई सरकार ने कार्यभार संभालते ही सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। नगर विकास विभाग द्वारा पूर्व में जारी उस विवादित आदेश को वापस ले लिया गया है, जिसके तहत सरकारी सेवा में रहते हुए अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में बैठने पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे। सरकार के इस कदम से राज्य के सरकारी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

क्या था आदेश?

6 अप्रैल को नगर विकास विभाग ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि कोई भी सरकारी कर्मी या अधिकारी अपने सेवाकाल के दौरान केवल एक बार ही विभागीय या प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हो सकता है। इसके बाद किसी भी अन्य परीक्षा में बैठने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई थी। आदेश में यहाँ तक चेतावनी दी गई थी कि यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे सेवा से त्यागपत्र देना होगा। इस आदेश के बाद सरकारी कर्मियों में काफी डर और असंतोष का माहौल था।

सम्राट चौधरी की पहल पर मिली राहत

नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री स्तर पर विभिन्न विभागों की समीक्षा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले में संज्ञान लिया और कर्मियों के करियर ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए इस पुराने आदेश को निरस्त करने का निर्देश दिया। अब सरकारी कर्मी नौकरी में रहते हुए भी अपनी योग्यता बढ़ाने और अन्य ऊँचे पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। उन्हें फिर से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलने का रास्ता साफ़ हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के हर जिले में बनेगा 'मॉडल सोलर विलेज', बिजली बिल के झंझट से मिलेगी आजादी
ये भी पढ़ें:बिहार में हैवानियत, 5 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या; भोज खाकर लौट रही थी लड़की
ये भी पढ़ें:JDU विधानमंडल दल का नेता चुनेंगे नीतीश, मीटिंग में फैसला; फिर यात्रा पर निकलेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।