bihar Exorcist who rape seven month pregnant woman also raped several others बिहार में 7 महीने की प्रेग्नेंट महिला से बार-बार रेप करने वाला ओझा अरेस्ट, पहले भी कई महिलाओं से कर चुका है गलत काम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 7 महीने की प्रेग्नेंट महिला से बार-बार रेप करने वाला ओझा अरेस्ट, पहले भी कई महिलाओं से कर चुका है गलत काम

बताया जाता है कि इससे पहले भी झाड़-फूंक के नाम पर आरोपित ओझा कई महिलाओं से गलत कर चुका है। लोकलाज के भय से महिलाओं के चुप रह जाने की वजह से आरोपित का मनोबल बढ़ता गया। कुछ महिलाओं ने मौके पर ही विरोध किया तो आरोपित के साथ मारपीट भी हुई।

Wed, 2 July 2025 09:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, मीनापुर, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में 7 महीने की प्रेग्नेंट महिला से बार-बार रेप करने वाला ओझा अरेस्ट, पहले भी कई महिलाओं से कर चुका है गलत काम

बिहार में 7 महीने की प्रेग्नेंट महिला से बार-बार रेप का आरोपी ओझा सीरियल रेपिस्ट निकला है। जांच-पड़ताल में पता चला है कि उसने पहले भी दो महिलाओं को शिकार बनाया था। सिवाईपट्टी थाने की पुलिस ने झाड़-फूंक के बहाने सात माह की गर्भवती से दुष्कर्म के आरोपित ओझा (तांत्रिक) शिवशंकर साह को उसके घर मधयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को उसके घर पर होने की सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस के समक्ष गुनाह कबूल किया है। आरोपित को कोर्ट में प्रस्तुत कर हिरासत में जेल भेज दिया गया। गर्भवती से दुष्कर्म की घटना बीते 22 जून की है। झाड़-फूंक के नाम पर ओझा पहले भी दो बार महिला से दुष्कर्म कर चुका है। पीड़िता तरियानी थाना के एक गांव की रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को रात में लेकर आना.., बिहार में गर्भवती महिला से तांत्रिक ने किया रेप

दुष्कर्म के दौरान अधिक रक्तस्राव होने की वजह से उसकी हालत खराब हो गई। फिलहाल एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। उसने पुलिस को बताया है कि ओझा ने झाड़-फूंक के नाम पर उसे पति के साथ रात में बुलाया था। पति को बांसवारी में झोंपड़ी के निकट बैठा दिया और खुद उसे चौर में ले जाकर दुष्कर्म किया। तीसरी बार दुष्कर्म के बाद पीड़िता की हालत खराब हो गई। उसे रक्तस्राव होने लगा तब परिजनों ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। मेडिकल अस्पताल स्थित ओपी की पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया।

पहले भी कई महिलाओं से कर चुका है गलत हरकत

बताया जाता है कि इससे पहले भी झाड़-फूंक के नाम पर आरोपित ओझा कई महिलाओं से गलत कर चुका है। लोकलाज के भय से महिलाओं के चुप रह जाने की वजह से आरोपित का मनोबल बढ़ता गया। कुछ महिलाओं ने मौके पर ही विरोध किया तो आरोपित के साथ मारपीट भी हुई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। थानेदार ने बताया कि महिला से दुष्कर्म की पुष्टि चिकित्सकों ने भी की है। आरोपित ने दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण और उत्तर में ठनका से आफत, दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट;कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:रीतलाल यादव विशेष सुविधा की मांग पर अड़े, पानी भी छोड़ा; कैसे बिगड़ी तबीयत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।