Bihar Election If you miss out on voter list verification you will get another chance this is what you need to do Bihar Election: वोटर वेरिफिकेशन में छूटे तो मिलेगा एक और मौका; करना होगा ये काम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Election: वोटर वेरिफिकेशन में छूटे तो मिलेगा एक और मौका; करना होगा ये काम

बिहार में जारी वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में अगर किसी वजह से कोई मतदाता गणना फॉर्म नहीं भर पाता है, तो उसे चुनाव आयोग एक मौक मौका देगा। ऐसे मतदाता एक अगस्त से एक सितंबर तक दावा-आपत्ति के समय आवेदन दे सकेंगे। उन्हें फार्म-6 और घोषणा पत्र के साथ नाम जोड़ने के लिए आवदेन करना होगा।

Mon, 30 June 2025 04:55 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
Bihar Election: वोटर वेरिफिकेशन में छूटे तो मिलेगा एक और मौका; करना होगा ये काम

बिहार में 25 जून से शुरू मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 26 जुलाई तक किसी कारणवश अगर कोई मतदाता गणना फॉर्म नहीं भर सकते हैं तो उनके लिए चुनाव आयोग ने विकल्प दिया है। ऐसे मतदाता दावा-आपत्ति के समय आवेदन दे सकेंगे। आयोग की ओर से 1 अगस्त से 1 सितंबर के बीच दावा-आपत्ति का समय तय किया गया है। उन्हें फार्म-6 और उसके साथ घोषणा पत्र (एनेक्चर डी) के साथ नाम जोड़ने के लिए आवेदन करना होगा।

हालांकि, आयोग का प्रयास है कि हर पात्र मतदाता 26 जुलाई के पूर्व मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में शामिल हो और उनका नाम इसमें शामिल किया जाए। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, पात्र मतदाताओं के लिए आयोग द्वारा मतदान के दस दिनों पूर्व तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का अवसर प्रदान किया जाता रहा है।

वहीं, परदेश में रहने वाले मतदाताओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प हमेशा खुला है। अगर, 26 जुलाई के पूर्व वे अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं तो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उनके दस्तावेजों की जांच घर पर ही होगी। बीएलओ उनके घर जाकर अपलोड किए गए दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में वोटर लिस्ट की दोबारा जांच पर विपक्ष को क्यों एतराज, आयोग का क्या तर्क
ये भी पढ़ें:बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन अभियान शुरू, चुनाव आयोग ने बताया क्या-क्या होगा?
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण, क्या-क्या दस्तावेज दिखाने होंगे
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की दोबारा जांच क्यों, यह एक साजिश; बोली RJD

आपको बता दें बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान 7,89,69,844 मतदाताओं के लिए नए गणना फार्मों की छपाई एवं घर-घर वितरण कार्य प्रारंभ हो चुका है। नए गणना प्रपत्रों को ऑनलाइन भरने की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। आयोग के अनुसार, पहले से ही राज्य में 77,895 बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) हैं। नए मतदान केंद्रों के लिए लगभग 20,603 नए बीएलओ की नियुक्ति की जा रही है। एक लाख से अधिक स्वयंसेवक इस विशेष पुनरीक्षण के दौरान विशेष रूप से वृद्ध, बीमार, दिव्यांग, गरीब तथा अन्य वंचित समूहों के वास्तविक मतदाताओं की सहायता करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।