Bihar Election BSP ahead of NDA and Grand Alliance first list of candidates released Bihar Election: एनडीए और महागठबंधन से आगे निकली BSP, प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Election: एनडीए और महागठबंधन से आगे निकली BSP, प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

बिहार चुनाव को लेकर बीएसपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें भभुआ से लल्लू पटेल, मोहनियां (सु) से ओम प्रकाश दीवाना और रामगढ़ से सतीश यादव ऊर्फ पिन्टू यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। आपको बता दें बिहार की सभी 243 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ रही है।

Fri, 26 Sep 2025 04:53 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Election: एनडीए और महागठबंधन से आगे निकली BSP, प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों की तैयारियां तेज हो गई है। एक तरह एनडीए और महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी बैठकें होनी है, लेकिन मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। बिहार में कैंडिडेट्स की सूची करने वाली पहली पार्टी भी बन गई है। पार्टी की तरफ से जारी पहली लिस्ट में भभुआ से लल्लू पटेल, मोहनियां (सु) से ओम प्रकाश दीवाना और रामगढ़ से सतीश यादव ऊर्फ पिन्टू यादव को उम्मीदवार घोषित किया है।

बीएसपी ने जिन तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। उसमें तीनों चेहरे अपने-अपने क्षेत्र अलग पहचान रखते हैं। लल्लू पटेल भभुआ जिले से जिला परिषद सदस्य हैं। ओम प्रकाश दीवाना भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध गायक हैं, जिन्हें मोहनिया से प्रत्याशी बनाया है। वहीं रामगढ़ सीट से सतीश यादव ऊर्फ पिन्टू यादव को उम्मीदवार बनाया है। जो पूर्व आरजेडी विधायक अंबिका यादव के बेटे हैं। बीते साल उपचुनाव में भी बसपा के प्रत्याशी थे। महज 1362 वोटों के अंतर से सतीश यादव बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह से हार गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में किसी से गठबंधन नहीं, सभी 243 सीटों पर अकेले लड़ेगी बसपा
ये भी पढ़ें:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 2 दिन मुजफ्फरपुर में, डिटेल प्रोग्राम जानें
ये भी पढ़ें:बिहार की 243 सीटों पर लड़ेगी पुष्पम प्रिया की TPP; मास्क का भी खोल दिया राज
ये भी पढ़ें:महागठबंधन के CM फेस पर कन्फ्यूजन नहीं; बोले कृष्णा अल्लावारू

आपको बता दें मायावती की बीएसपी बिहार चुनाव अकेले दम पर लड़ रही है। बीएसपी चीफ पहले ही इस बात की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं। बसपा बिहार में किसी से कोई गठबंधन नहीं करेगी, और सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। चुनाव को लेकर बसपा ने भी तैयारी तेज कर दी है। अभी हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने सर्वजन हिताय जागरूकता यात्रा निकाली थी। जो पूरे 10 दिन चली थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।