bihar deputy cm samrat choudhary innaugrate textile factory in madhubani people with get employment बिहार के मधुबनी में 400 करोड़ की लागत से टेक्सटाइल फैक्ट्री का उद्घाटन, कई लोगों को मिलेगा रोजगार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के मधुबनी में 400 करोड़ की लागत से टेक्सटाइल फैक्ट्री का उद्घाटन, कई लोगों को मिलेगा रोजगार

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस टेक्सटाइल सह लेदर फैक्ट्री को लगाने में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि इस फैक्ट्री का संचालन शुरू होने से करीब 12 हजार लोगों को रोजगार मिल सकता है।

Sun, 29 March 2026 07:44 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, पंडौल, मधुबनी
share
बिहार के मधुबनी में 400 करोड़ की लागत से टेक्सटाइल फैक्ट्री का उद्घाटन, कई लोगों को मिलेगा रोजगार

बिहार में मधुबनी जिले के पंडौल औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को बिहार के औद्योगिक विकास को दिशा देने के लिए सावी ग्लोबल फैशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पहल की गई। इस कंपनी की अत्याधुनिक फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया। इस समारोह में सूबे के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा एवं केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने संयुक्त रूप से फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस तरह की बड़ी परियोजनाएं रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाती हैं। वहीं, गिरिराज सिंह ने कहा कि वस्त्र उद्योग देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। बिहार में इसके विकास की अपार संभावनाएं हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि पंडौल औद्योगिक क्षेत्र का विकास मिथिलांचल के आर्थिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में काम पर लौटे राजस्व अफसरों को मिली धमकी, विजय सिन्हा बोले- ऐक्शन लेंगे
ये भी पढ़ें:बिहार में आज फिर गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

फैक्ट्री के उद्घाटन अवसर पर जापान से आए दो उद्योगपति भी मौजूद रहे। मौके पर मधुबनी विधायक माधव आनंद, दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मण्डल, पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, डीएम आनंद शर्मा, एसपी योगेन्द्र कुमार,एसडीएम चंदन झा, एसडीपीओ अमित कुमार व अन्य मौजूद थे । कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस टेक्सटाइल सह लेदर फैक्ट्री को लगाने में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि इस फैक्ट्री का संचालन शुरू होने से करीब 12 हजार लोगों को रोजगार मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 दिन में 38 सभाएं,नीतीश ने समृद्धि यात्रा में बिहार को 16393 करोड़ की दी सौगात
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।