threat given to revenue officers in bihar minister vijay sinha said we will take strict action बिहार में काम पर लौटे राजस्व अफसरों को अपने ही सहयोगी धमका रहे, विजय सिन्हा बोले- सख्त ऐक्शन लेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में काम पर लौटे राजस्व अफसरों को अपने ही सहयोगी धमका रहे, विजय सिन्हा बोले- सख्त ऐक्शन लेंगे

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्पष्ट कर देना चाहती है कि जो लोग डर और दबाव के जरिए राजस्व व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए बिहार में कोई जगह नहीं है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जेल भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।

Sun, 29 March 2026 06:48 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में काम पर लौटे राजस्व अफसरों को अपने ही सहयोगी धमका रहे, विजय सिन्हा बोले- सख्त ऐक्शन लेंगे

बिहार सरकार की सख्ती के बाद काम पर लौटे राजस्व अधिकारियों को धमकाने वालों पर मुकदमा होगा। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि राज्य में विधि-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था से कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काम पर लौटे ईमानदार अधिकारियों को धमकाना न केवल कायरता है, बल्कि यह एक गंभीर आपराधिक कृत्य भी है। ऐसे तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्पष्ट कर देना चाहती है कि जो लोग डर और दबाव के जरिए राजस्व व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए बिहार में कोई जगह नहीं है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जेल भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। जो अधिकारी सरकार के साथ आए हैं उनको सुरक्षा और सम्मान देने की हम सबकी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि जो इस्तीफा देकर चुनाव लड़े हैं, वे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके भी कामों की जांच कराई जाएगी। गंभीर आरोप वाले किसी भी हाल में नहीं बचेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज फिर गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, पटना में कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:गेहूं-मक्का खेत में गिरा, 35 फीसदी टिकोले झड़ गए; बिहार में आंधी-पानी से आफत

राजस्व विभाग ने हड़ताली अंचल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों द्वारा दबाव और धमकी की घटनाओं पर सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। सरकार ने इसे न केवल सेवा नियमों का उल्लंघन, बल्कि आपराधिक कृत्य माना है। विभाग को मिली शिकायतों के अनुसार, हड़ताल पर गए कुछ अधिकारी काम कर रहे अपने सहयोगियों को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमका रहे हैं और सोशल मीडिया पर ‘नेमिंग एंड शेमिंग’ कर मानसिक दबाव बना रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जमीन रजिस्ट्री होगी महंगी, सर्किल रेट में चार गुना इजाफा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।