प्रेस कॉन्फ्रेंस और पटना में प्रदर्शन, एलपीजी किल्लत पर बिहार कांग्रेस ने सरकार को घेरने का बनाया प्लान
कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया है कि एलपीजी किल्लत को लेकर 3 अप्रैल को पटनाा की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर खास प्लान भी बनाया है।

Congress News: बिहार में कथित तौर से रसोई गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्टी हल्ला बोलेगी। इसके तहत बिहार कांग्रेस आज यानी मंगलवार को हर जिले में एलपीजी की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार किया है। कांग्रेस नेता अलग-अलग जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की नीतियों पर हल्ला बोलेंगे।
बता दें कि ईरान-अमेरिका और इजरायल युद्ध के बीच दुनिया के कई देशों में अलग-अलग तरह की समस्याएं खड़ी हो गई हैं। हालांकि, भारत सरकार का दावा है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है और किसी प्रकार की किल्लत नहीं होगी। सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि वो किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इसके अलावा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घड़ी में सभी राज्यों से अपील की है कि वो अपने-अपने राज्यों में गैस की कालाबाजारी रोकें और आम जनता को किसी तरह की परेशानी ना होने दें।
इधर कांग्रेस पार्टी देश में एलपीजी की किल्लत होने का दावा कर लगातार सरकार को घेर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा पार्टी 3 अप्रैल को पटना में सड़क पर भी उतरेगी। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया है कि एलपीजी किल्लत को लेकर 3 अप्रैल को पटनाा की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर खास प्लान भी बनाया है।
मिडिल ईस्ट में जारी है तनाव
बता दें कि मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को धमकी दी कि अगर ईरान जल्द ही युद्ध खत्म करने के समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो वह ईरान के तेल निर्यात केंद्र तेल के कुओं और बिजली संयंत्रों को नष्ट कर देंगे। उन्होंने कहा कि खर्ग द्वीप पर आसानी से कब्जा कर सकते हैं।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर यह धमकी दी। ट्रंप ने ईरान के खर्ग द्वीप पर कब्जे के संकेत दिए हैं। साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि वे इस द्वीप पर बहुत आसानी से कब्जा कर सकते हैं। खर्ग द्वीप ईरान के पश्चिमी तट पर स्थित है। ईरान 90 फीसदी से अधिक कच्चे तेल का निर्यात यहीं से करता है।




साइन इन