bihar chief samrat choudhary warn officers and said camp in panchayat every month फाइल दबा कर बैठे तो अफसर पर ऐक्शन, हर पंचायत में 2 दिन कैंप; तारापुर में बोले सीएम सम्राट चौधरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फाइल दबा कर बैठे तो अफसर पर ऐक्शन, हर पंचायत में 2 दिन कैंप; तारापुर में बोले सीएम सम्राट चौधरी

सीएम ने आगे कहा कि बिहार को विकसित बनाने का जो सपना पीएम मोदी ने देखा है। उसे पूरा करना है। जिस तरह दुनिया को शांति देने का काम भगवान बुद्ध ने किया थाा। लंबे समय तक नीतीश कुमार ने बिहार को सजाया है।

Sun, 26 April 2026 12:35 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, मुंगेर
share
फाइल दबा कर बैठे तो अफसर पर ऐक्शन, हर पंचायत में 2 दिन कैंप; तारापुर में बोले सीएम सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुंगेर जिले के दौरे पर रहे। सम्राट चौधरी ने इस दौरान तारापुर और असरगंज प्रखंड के लोगों को इको-टूरिज्म की सौगाात दी है। बता दें कि सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर में पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को भी सुना। तारापुर में अपने संबोधन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई बातें कहीं। सीएम ने इसी के साथ उन अफसरों को भी चेताया है जो अक्सर फाइल दबा कर बैठ जाते हैं। अपने भाषण में सम्राट चौधरी ने कहा, ‘इस इलाके का मुझे काफी प्यार मिला है। पहली बार मैं आपका विधायक बना हूं और पहली बार में ही बिहार का मुख्यमंत्री बन गया यह सबसे महत्वपूर्ण है। मैं विधायक तो कई बार रहा हूं।

विधान परिषद का सदस्य भी रहा हूं। लेकिन जिस इलाके में जन्म लिया था तो वहां पहली बार सेवा करने का मौका मिला है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार की गद्दी पर मुझे सीएम बनाने का काम किया है। मुझे भी एहसास है कि बिहार को बदलना है। बिहार को समृद्धि की ओर ले जाना है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में तपती गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, यहां पेड़-पोल और घर सब उजडे
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-सुबह 50 हजार के इनामी कुख्यात का हाफ एनकाउंटर, पुलिस ने मारी गोली

सीएम ने आगे कहा कि बिहार को विकसित बनाने का जो सपना पीएम मोदी ने देखा है। उसे पूरा करना है। जिस तरह दुनिया को शांति देने का काम भगवान बुद्ध ने किया थाा। लंबे समय तक नीतीश कुमार ने बिहार को सजाया है। सड़क-बिजली, पानी पहुंचाने का काम किया है। बच्चियों को स्कूल तक पहुंचाने का काम किया है और हमारी जो महिला बहने हैं उनको उद्योग-धंधे से जोड़ने का काम किया है। लेकिन इसको और तेज गति से बढ़ाना है। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में मैं देखता था कि ब्लॉक की स्थिति थोड़ी गडबड़ थी। इसके बाद मैंने कहा कि अब मुख्यमंत्री कार्यालय ब्लॉक, अंचल और थाने की मॉनीटरिंग का काम करेगा। आपकी समस्या खत्म होगी।

सीएम ने कहा कि पंचायत में हर महीने में दो दिन कैंप लगाए जाएंगे। महीने में दो दिन पंचायत में कैंप लगेगा। सहयोग कार्यक्रम के तौर पर ये पूरे प्रदेश में हम अभियान चलाएंगे। अगर कोई भी अधिकारी एक महीने से अधिक अपने पास फाइल रखेगा तो उसपर भी कार्रवाई करने का हम काम करेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि 125 यूनिट बिजली पर जब हमलोग निर्णय़ ले रहे थे तब डर लग रहा था कि बीस हजार करोड़ रुपया लाएंगे। लेकिन हमलोग सफल हुए।

मेरे घर की सीढ़ी तोड़ी गई- सम्राट चौधरी

वित्त की कोई कमी नहीं है। आगे आप देखिएगा जो भी काम बचा है बिहार में सभी काम को पूरा करने का काम हमारी सरकार करेगी। सम्राट चौधरी ने बिहार को बेहतर बनाने पर बल देते हुए अतिक्रमणकारियों को भी चेताया है उन्होंने कहा कि तारापुर में मेरे घर की सीढ़ी भी प्रशासन तोड़ रहा है। निजी जमीन पर जिसका घर है उन्हें चिंता की बात नहीं लेकिन सरकारी जमीन पर घर बनाने वालों की बख्शा नहीं जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे 11 संदिग्ध, आईबी की रिपोर्ट से उड़ी पुलिस की नींद
ये भी पढ़ें:छाता रखें साथ, बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कहां पड़ेगी भीषण गर्मी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।