Bihar Chief Minister Nitish Kumar security increased get z plus security नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत सुरक्षा अनुमान्य है। नीतीश कुमार वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

Thu, 2 April 2026 05:59 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाा
share
नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह विशेष सुरक्षा मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद भी मिलती रहेगी। इस संबंध में गृह विभाग की विशेष शाखा ने मंगलवार को आदेश जारी किया और पुलिस महानिदेशक तथा डीजी (विशेष शाखा) को उक्त निर्णय के आलोक में सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत सुरक्षा अनुमान्य है। नीतीश कुमार वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। निकट भविष्य में मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। ऐसे में नीतीश कुमार की सुरक्षा की समीक्षा के उपरांत उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में गाड़ियों की बिक्री का रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा बिके; बाइक पहली पसंद
ये भी पढ़ें:छह अप्रैल से बिहार के सरकारी स्कूल 6.30 बजे से चलेंगे, छुट्टी कब होगी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के लिए निर्वाचित होने के उपरांत 30 मार्च 2026 को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 10 अप्रैल को उनके राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लिये जाने की संभावना है। उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की स्थिति में सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनके लिए जेड प्लस श्रेणी की व्यवस्था कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी देश में वीवीआईपी को मिलने वाली सबसे उच्च श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था होती है। इसके तहत 10 से अधिक एनएसजी कमांडो सहित करीब 55 ट्रेंड सुरक्षाकर्मी वीवीआईपी की सुरक्षा में चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। यह त्रिस्तरीय सुरक्षा श्रेणी है। पहले घेरे में NSG कमांडो, दूसरे में SPG अधिकारी और तीसरे में स्थानीय पुलिस/अर्धसैनिक बल होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोइलवर में सोन पर देश का दूसरा फोरलेन पुल बनाने का प्लान, गुजरेंगी 3 ट्रेनें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।