Youth beaten to death in Muzaffarpur Bihar for theft of cock accused arrest मुर्गा चोरी के आरोपी को तालिबानी सजा; पॉल्ट्री फॉर्म के मालिक ने पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुर्गा चोरी के आरोपी को तालिबानी सजा; पॉल्ट्री फॉर्म के मालिक ने पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

आरोपी को मुर्गा चोरी करते पकड़ा गया। पॉल्ट्री मालिक ने उसे पेड़ से बांध कर इतना पीटा कि मौत हो गई।

Sat, 23 Aug 2025 10:14 AMSudhir Kumar
share
मुर्गा चोरी के आरोपी को तालिबानी सजा; पॉल्ट्री फॉर्म के मालिक ने पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में मुर्गा चोरी के आरोप में एक युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान संजय सहनी, 40 वर्ष के रूप में की गयी है। रामपुरहरि थाने के कोइली गांव में गुरुवार की देर रात पाल्ट्री फार्म के संचालक ने मुर्गा चोरी के आरोप में इसी गांव के एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। संचालक रमेश सहनी ने संजय सहनी को मुर्गा चुराते रंगेहाथ पकड़ा था। पुलिस ने कोइली निवासी रमेश सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि संजय सहनी को गुरुवार की रात रमेश सहनी के पॉल्ट्री फॉर्म में मुर्गा चोरी करते पकड़ा गया था। पकड़ने के बाद उसे पेड़ में बांधकर जमकर पीटा गया। शुक्रवार की सुबह पंचायत कराने की बात चल रही थी। उससे पहले पिटाई से घायल संजय ने दम तोड़ दिया। मीनापुर थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि हत्यारोपित रमेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काले धन का कुबेर निकला बिहार का इंजीनियर, छापा पड़ा तो फूंक दिए 2 से 3 करोड़ कैश

घटना से मृतक संजय के परिवार में कोहराम मचा है। उसकी मां संध्या देवी, पिता महेश सहनी और पत्नी पार्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय के दो बच्चे-लड़की माला (12) व लड़का मंगल (6) हैं। परिवार के कमाने वाले सदस्य की हत्या से सभी सदमें में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में दर्दनाक हादसा, हाइवा और ऑटो की टक्कर में 8 की मौत; 4 जख्मी

घटना से गांव में भी तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी के परिजन काफी डरे हुए हैं। महज मुर्गे के चोरी के लिए हत्या की वारदात से गांव के लोग हैरत में हैं। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गयी है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि आरोपी का पूर्व का इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में SIR के बीच फर्जी आवास सर्टिफिकेट बनाने वाले गैंग का खुलासा,शातिर धराया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।