Bloody kand in Purnia over land dispute,two killed by shooting, one injured chaos पूर्णिया में जमीन के विवाद में खूनी फसाद, गोली मारकर दो की हत्या, एक जख्मी; मचा कोहराम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया में जमीन के विवाद में खूनी फसाद, गोली मारकर दो की हत्या, एक जख्मी; मचा कोहराम

मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा गया। गोली चलने की खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। पूरे गांव में अफरातफरी मच गई।

Thu, 12 June 2025 12:18 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
पूर्णिया में जमीन के विवाद में खूनी फसाद, गोली मारकर दो की हत्या, एक जख्मी; मचा कोहराम

बिहार के पूर्णिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। गोली लगने से एक पक्ष के शेहर अली (60) और दूसरे पक्ष से सैफुद्दीन (35) की मौत हो गई। वहीं मुरसलीन गंभीर रूप से घायल है। उसे पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना जलालगढ़ के भरेली गांव में मंगलवार की शाम की है। घटना से पूरे इलाके मे

घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना की पुलिस सदल बल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायल को इलाज के लिए भेजा। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा गया। गोली चलने की खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। जमीन विवाद का मामला है। कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस के जवान ने जहर खाकर दे दी जान, ससुराल वालों का परिजनों पर गंभीर आरोप

पुत्र की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड तीन निवासी पूर्व जिला परिषद सदस्य महादेव यादव के पुत्र श्याम करण यादव मंगलवार को अपने ससुराल छातापुर प्रखंड के ललित ग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी पंचायत के वार्ड एक मे अपने ससुराल में एक पेड़ में फंदे लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पूर्व जिला परिषद सदस्य महादेव यादव ने बताया कि उनका पुत्र श्याम करण यादव 9 जून 2025 को शाम में अपने ससुराल ललित ग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव गया था। 10 जून को 10 बजे दिन में वह अपने साला अजय कुमार को ठंडा लाने के लिए भेज दिया और घर के पिछवाड़े में बाथरूम के निकट करवाईन का पेड़ में साड़ी के रस्सी से फंदा लगाकर लटक गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीआरपीएफ और एसएसबी बिहार पुलिस जवानों को देंगी ट्रेनिंग, वजह जानें

भपटियाही थाना पुलिस ने श्याम करण कुमार यादव के लाश को पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनो को सुपुर्द कर दिया। घटना को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य महादेव यादव सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई ललित ग्राम थाना पुलिस के द्वारा की जाएगी। वही ललित ग्राम थाना प्रभारी संजना कुमारी ने बताया कि घटना की फिलहाल मुझे जानकारी नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।