biha cm announced Crematorium in every panchayat of bihar death certificate in 24 hours on mobile app बिहार के हर पंचायत में मोक्षधाम, 24 घंटे में ऐप पर मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट; सम्राट चौधरी सरकार का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के हर पंचायत में मोक्षधाम, 24 घंटे में ऐप पर मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट; सम्राट चौधरी सरकार का ऐलान

मोक्षधाम में शवदाह के 24 घंटे के अंदर मृतक के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने जिलों से भी कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की रिपोर्ट नियमित तौर पर मुख्यालय को भेजनी होगी।

Sat, 23 May 2026 08:01 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार के हर पंचायत में मोक्षधाम, 24 घंटे में ऐप पर मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट; सम्राट चौधरी सरकार का ऐलान

बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में मोक्षधाम बनेगा। सात निश्चय-3 के तहत सभी ग्राम पंचायतों में शवदाह गृह या मोक्षधाम बनाया जाएगा। प्रत्येक मोक्षधाम पर 22 लाख 17 हजार रुपए खर्च होंगे। इसका मानक प्राक्कलन पंचायती राज विभाग ने तय किया है। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने बड़े ऐलान किए हैं। मोक्षधाम के संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क एवं ग्रामीण विकास मंत्री मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि इसके मुख्य द्वार के दोनों ओर कुछ अंशों को छोड़ कर शेष क्षेत्रों की घेराबंदी ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम करायी जाएगी। इसके साथ ही पिलर और तारों से घेराबंदी की जाएगी।

इसके अलावा चारों तरफ दो पंक्ति में पौधारोपण भी कराया जायेगा। पौधारोपण और इसकी घेराबंदी, फेंसिंग का कार्य विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना पर होने वाले खर्च का वहन विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) या जी रामजी से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किया गया सात निश्चय-3 योजना से इसका क्रियान्वयन कराने से राज्य की जनता को काफी लाभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा 44 के पार, भीशण गर्मी से झुलस रहा पूरा बिहार; आगे कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:मंत्री-अधिकारियों को एक चीज के लिए तरसाना चाहते हैं सम्राट चौधरी, CM का मकसद

24 घंटे के अंदर के मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र

मोक्षधाम में शवदाह के 24 घंटे के अंदर मृतक के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने जिलों से भी कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की रिपोर्ट नियमित तौर पर मुख्यालय को भेजनी होगी। यदि 24 घंटे के अंदर निर्गत मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित रिपोर्ट नहीं भेजी गई तो इसके लिए जिलों को स्पष्टीकरण देना होगा। इस आधार पर संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। 'सबका सम्मान- जीवन आसान' निश्चय के तहत पंचायतों के मोक्षधाम और कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के बाद 24 घंटे के अन्दर मृत्य प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा दी गई है।

एप के माध्यम से परिवार को मिल जायेगा मृत्यु प्रमाण पत्र

पंचायतों में मृतक के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र 24 घंटे के अंदर जारी करने के लिए पंचायती राज विभाग ने विशेष ऐप बनवाया है। इस ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड कर सकेंगे। ऐप पर मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जाएगा। पंचायत सरकार भवन में इसके लिए कंप्यूटरीकृत तरीके से प्रमाण पत्र बना कर ऐप पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस ऐप पर स्थायी तौर पर संबंधित व्यक्ति की मृत्यु की सूचना हमेशा के लिए उपलब्ध रहेगी। इसमें मृतक के पिता, माता, पुत्र और परिजनों के नाम भी अंकित होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी के मंत्रियों को एस्कॉर्ट वाहन ही नहीं मिल रहा, DIG तक पहुंचा लेटर

मोक्षधाम का प्रभारी भी तय

अब पंचायत स्तर पर वार्ड सदस्य, पंच और वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के सचिव को मोक्षधाम या कब्रिस्तान का प्रभारी बनाया जायेगा। इससे अंतिम संस्कार व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी आयेगी। जहां डोमराजा घाट की देखरेख कर रहे हैं, वहां डोम राजा को यह जिम्मेवारी सौंपी जायेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।