Big action in Mokama shootout, Roshan, supporter of gangster Sonu Singh and Anant Singh arrested मोकामा शूटआउट में बड़ी कार्रवाई, सोनू सिंह और अनंत सिंह का समर्थक रौशन गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोकामा शूटआउट में बड़ी कार्रवाई, सोनू सिंह और अनंत सिंह का समर्थक रौशन गिरफ्तार

  • सोनू-मोनू गैंग के सोनू सिंह की गिरफ्तारी की गयी है। इसके साथ पुलिस ने रोशन सिंह नामक एक युवक को दबोच लिया है जो अनंत सिंह का समर्थक बताया जाता है। एएसपी राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

Fri, 24 Jan 2025 10:11 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मोकामा शूटआउट में बड़ी कार्रवाई, सोनू सिंह और अनंत सिंह का समर्थक रौशन गिरफ्तार

मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच गैंगवार मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में दोनों पक्षों के एक-एक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सोनू-मोनू गैंग के सोनू सिंह की गिरफ्तारी की गयी है। इसके साथ पुलिस ने रौशन सिंह नामक एक युवक को दबोच लिया है जो अनंत सिंह का समर्थक बताया जाता है। एसपी राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बुधवार को मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र नौरंगा जलालपुर गांव में दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलीबारी की गयी थी जिसमें पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज किया है।इस बीच खबर है कि मोकामा में एक बार फिर गोली चलाई गयी है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

एएसपी राकेश कुमार ने पुष्टि की है। बताया जा रहा है घटना के बाद पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसके तहत पुलिस ने सोनू सिंह को दबोच लिया है। समाचार चैनल न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार उसकी गिरफ्तारी घर से पास से की गयी है। घटना के बाद सोनू सिंह लगातार मीडिया के सामने आ रहा था। उसने अनंत सिंह को खुली चुनौती भी दी कि 68 साल के अनंत सिंह 34 साल के सोनू से कैसे आगे निकल सकते हैं। सोनू सिंह ने अनंत सिंह को शस्त्र और शास्त्र की परिभाषा समझा देने की बात कही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह को सोनू सिंह की चुनौती, कहा- शास्त्र और शस्त्र की परिभाषा समझाएंगे

सोनू सिंह ने आरोप लगाया कि मुकेश सिंह(जिसके घर में ताला लगाया गया) उसके ईंट भट्ठे का मुंशी है और कारोबार की राशि दबाए हुए है। इसका विवाद चल रहा है जिसमें पूर्व में पंचायत भी हुई थी। हालांकि उसने मुकेश के घर में ताला लगाने की बात से इनकार किया और कहा कि टीटू मुकेश सिंह, टीटू धमाका और माणिक्य के बहकावे में आकर पूर्व विधायक ने उसके घर पर गोली चलवा दी। सोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह ने बताया कि उनकी मुखिया पत्नी उर्मिला सिन्हा बाल बाल बच गई। वह अनंत सिंह का स्वागत करने के लिए घर से निकली तो उनकी ओर से फायरिंग शुरू कर दी गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोकामा गैंगवार में अनंत सिंह और सोनू-मोनू पर 3 FIR, जानिए किस पर क्या आरोप हैं

अनंत सिंह ने भी सोनू सिंह, मोनू सिंह और उनके पिता प्रमोद सिंह पर आपराधिक कृत्यों में संलिप्त होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि दोनों भाई इलाके में गुंडई करता है और दबंगई से लोगों की संपत्ति हड़प लेता है। किडनैपिंग केस में जेल जा चुका है। गंगा घाट से अवैध खनन करता है। दोनों भाईयों ने कई घरों में ताला लगा दिया जिसके विवाद में नौरंगा गए तो हमारे आदमियों पर गोली चला दिया जिसमें एक को गोली भी लग गई। जवाब में इधर से भी फायरिंग की गयी। गुरुवार को दोनों ओर से आरोपों की झड़ी लगाई जाती रही। इस बीच पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं सोनू-मोनू, जिन पर 'छोटे सरकार' अनंत पर फायरिंग का आरोप; कैसे इतने दबंग
ये भी पढ़ें:मुझे FIR की परवाह नहीं, सोनू-मोनू चोर हैं और पिता डकैत; बोले बाहुबली अनंत सिंह
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने गोली चलाई, FIR में नाम है; खूब बरसे सोनू-मोनू के पिता
ये भी पढ़ें:सीधे सोनू-मोनू के घर पहुंच गए थे अनंत सिंह, फिर हो गई गोलियों की बौछार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।