Mokama gang war 3 FIRs against Anant Singh Sonu Monu know charges मोकामा गैंगवार में अनंत सिंह और सोनू-मोनू पर तीन एफआईआर, जानिए किस पर क्या आरोप हैं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोकामा गैंगवार में अनंत सिंह और सोनू-मोनू पर तीन एफआईआर, जानिए किस पर क्या आरोप हैं

मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार को अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। इसमें पंचमहला पुलिस थाने में दोनों गुटों के खिलाफ कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। पूर्व विधायक अनंत सिंह पर पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की का भी आरोप है।

Thu, 23 Jan 2025 11:06 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
मोकामा गैंगवार में अनंत सिंह और सोनू-मोनू पर तीन एफआईआर, जानिए किस पर क्या आरोप हैं

बिहार के पटना जिले के मोकामा क्षेत्र में हुए गैंगवार के मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। पंचमहला थानांतर्गत नौरंगा-जलालपुर गांव में बुधवार को कई राउंड फायरिंग की गई थी। बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पर कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू की मां (मुखिया) और पंचमहला थानेदार ने केस दर्ज कराया है। वहीं, सोनू-मोनू पर गांव के निवासी मुकेश कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने और 6 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज कराई है। अनंत सिंह के खिलाफ थानेदार को धक्का देने का भी आरोप है। सभी मामलों की छानबीन जारी है।

पंमचहला थानेदार प्रहलाद झा ने दर्ज एफआईआर में कहा है कि बुधवार दोपहर 3 बजे उन्हें सूचना मिली कि रुपये के लेनदेन को लेकर मुकेश कुमार सिंह के घर सोनू-मोनू नाम के दो भाइयों ने ताला लगा दिया है। इसके बाद वे हेमजा स्थित मुकेश के घर पहुंचे तो वहां मुख्य दरवाजे पर ताला लगा देखा। जब पुलिस ने ताला खुलवाने की कोशिश की तो मुकेश ने पूर्व विधायक अनंत सिंह के आने की बात कहकर पुलिस को रोक दिया।

अनंत सिंह पर थानेदार को धक्का देने का आरोप

आरोपों की मानें तो अनंत सिंह अपने 15 से 20 समर्थकों के साथ वहां पहंचे और थानेदार को धक्का देकर हटा दिया। पूर्व विधायक ने पुलिसकर्मियों के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा- दारोगा भागो यहां से। अब हम लोग यह मामला अपने स्तर से देखेंगे। दरवाजे पर लगा ताला खुलवाने के बाद पूर्व विधायक वहां से सोनू-मोनू के घर की ओर चले गए। इसी बीच गोली चलने की आवाज आई। जब पुलिस वहां पहुंची तो अनंत सिंह अपनी गाड़ी में सवार होकर निकल गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं सोनू-मोनू, जिन पर 'छोटे सरकार' अनंत पर फायरिंग का आरोप; कैसे इतने दबंग

इस बाबत सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने, सार्वजनिक स्थल पर फायरिंग कर दहशत फैलाने को लेकर अनंत सिंह पर केस दर्ज किया गया है। इसी केस में सोनू-मोनू का भी नाम है। दोनों भाइयों को पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने के लिए आरोपी बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट और भागते लोग, देखिए अनंत सिंह के साथ क्या हुआ

सोनू-मोनू ने महिला के साथ की थी मारपीट

गैंगस्टर सोनू-मोनू पर चिमनी में मुंशी का काम करने वाले मुकेश कुमार ने जबरन अपने यहां काम करवाने और 6 लाख रुपये रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज करवाया है। कुख्यात सोनू और मोनू पर आरोप है कि उन्होंने जबरन मुकेश के घर में ताला लगा दिया। इसके बाद सभी को घर से बाहर कर दिया। मुकेश की पत्नी के साथ जमकर मारपीट की गई। परिवार के अन्य सदस्यों को भी पिस्टल के बल पर पीटा। दोनों भाइयों के साथ गौतम कुमार, सौरभ कुमार एवं अन्य आरोपी मौजूद थे। दोनों भाई मुकेश से जबरन चिमनी में काम करने को कहते थे। उसे पूरा वेतन भी नहीं दिया जाता था। जब पीड़ित ने काम करने से इनकार कर दिया, तो दोनों भाइयों ने उससे रंगदारी मांगनी शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे FIR की परवाह नहीं, सोनू-मोनू चोर हैं और पिता डकैत; बोले बाहुबली अनंत सिंह

सोनू-मोनू की मुखिया मां ने अनंत सिंह के खिलाफ कराई एफआईआर

दूसरी ओर, सोनू-मोनू की मां एवं पंचमहला थानांतर्गत नौरंगा-जलालपुर पंचायत की मुखिया कुमारी उर्मिला सिन्हा ने दर्ज केस में आरोप लगाया है कि वह शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर के सामने पोते के साथ टहल रही थीं। इतने में पूर्व विधायक अनंत सिंह अपने लोगों के साथ पहुंच गए। आरोपों की मानें तो उनके हाथ में राइफल थी। इसके बाद पूर्व विधायक ने हवाई फायरिंग की। उन्होंने मुखिया के ऊपर भी गोली चलाई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।