Bhojpuri star Pawan Singh meets RK Singh something going to happen before Bihar elections आरके सिंह से दिल्ली में मिले भोजपुरी स्टार पवन सिंह, बिहार चुनाव से पहले कुछ नया होने वाला है?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आरके सिंह से दिल्ली में मिले भोजपुरी स्टार पवन सिंह, बिहार चुनाव से पहले कुछ नया होने वाला है?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने दिल्ली में भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Tue, 19 Aug 2025 07:40 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, आरा
share
आरके सिंह से दिल्ली में मिले भोजपुरी स्टार पवन सिंह, बिहार चुनाव से पहले कुछ नया होने वाला है?

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह से भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने सोमवार शाम को मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरीय नेता आरके सिंह के नई दिल्ली स्थित आवास पर पवन सिंह पहुंचे और उनसे मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में भी अलग से 5 मिनट तक वार्ता हुई। इससे बिहार का सियासी पारा गर्मा गया है। सूत्रों के अनुसार ऐसा लग रहा है कि सियासत में कुछ नया होने वाला है।

आरके सिंह और पवन सिंह के बीच क्या वार्ता हुई, यह अभी पता नहीं चल सका है। मुलाकात के बाद एक तस्वीर खुद सिने स्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है। पोस्ट में भोजपुरी स्टार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को टैग करते हुए लिखा है, "एक नई सोच के साथ एक नई मुलाकात।" इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहीद हो जाऊंगा लेकिन मराठी नहीं बोलूंगा, पवन सिंह की राज ठाकरे को दो-टूक

कुछ नया होने वाला है?

एक तस्वीर में पवन सिंह सोफा पर बैठकर साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में छत पर बातचीत करते देखा जा रहा है। इसके अलावा एक और तस्वीर में दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं। मुलाकात के दौरान मौजूद आरके सिंह के एक करीबी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि कुछ नया होने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पवन सिंह को BJP नेताओं ने पैसे देकर लड़ाया; पूर्व मंत्री आरके सिंह का छलका दर्द

पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव में भाजपा से की थी बगावत

बता दें कि पवन सिंह ने भाजपा से बगावत कर 2024 में काराकाट से बतौर निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था, जिसे पवन सिंह ने ठुकरा दिया था। काराकाट में निर्दलीय लड़कर वे दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं एनडीए प्रत्याशी के रूप में इस सीट से लड़े राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसने हरवाया, नाम बताएं; आरके सिंह पर BJP में रार तेज; राघवेंद्र प्रताप बरसे

आरके सिंह पिछला चुनाव हारे

पवन सिंह पहले ही 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दे चुके हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले पवन सिंह के प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में जाने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं। दूसरी ओर, नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री रह चुके आरके सिंह लोकसभा चुनाव 2024 में आरा से चुनाव हार गए थे। सीपीआई-माले के सुदामा प्रसाद ने उन्हें करीब 60 हजार वोटों के अंतर से हराया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।