I will not speak Marathi even if get killed Pawan Singh to Raj Thackeray on language dispute शहीद हो जाऊंगा लेकिन मराठी नहीं बोलूंगा, भाषा विवाद पर पवन सिंह की राज ठाकरे को दो-टूक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शहीद हो जाऊंगा लेकिन मराठी नहीं बोलूंगा, भाषा विवाद पर पवन सिंह की राज ठाकरे को दो-टूक

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर राज ठाकरे की मनसे को दो-टूक जवाब देते हुए कहा कि वह मुंबई जाकर काम करेंगे और मराठी नहीं बोलेंगे, चाहे उन्हें जान से मारकर शहीद ही क्यों न कर दिया जाए।

Sat, 12 July 2025 03:59 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
शहीद हो जाऊंगा लेकिन मराठी नहीं बोलूंगा, भाषा विवाद पर पवन सिंह की राज ठाकरे को दो-टूक

महाराष्ट्र में गैर-मराठी भाषियों पर हो रहे विवाद पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके पवन सिंह ने राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को दो-टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे उनकी जान चली जाए, वे 'शहीद' हो जाएं, लेकिन मराठी नहीं बोलेंगे। भले ही उन्हें मराठी नहीं आती, लेकिन वह मुंबई में काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में उन्हें हिंदी बोलने का हर जगह अधिकार है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महाराष्ट्र में भाषा को लेकर चल रहे विवाद की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, “मुझे मराठी नहीं आती है। मेरा बंगाल में जन्म हुआ, मुझे बांग्ला भी नहीं आती है। मुझे लगता है कि मैं बांग्ला भाषा नहीं सीख पाऊंगा, इसलिए नहीं बोलता हूं। मुझे हिंदी बोलने का अधिकार है। महाराष्ट्र में रहते हैं, वहां काम करते हैं तो मराठी आनी ही चाहिए, यह कौनसी बात है। यह तो अहंकार और घमंड वाली बात है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई में मराठी के नाम पर निकला हुजूम, पकड़ने से भड़का गुस्सा; मंत्री को दौड़ाया
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव के बीच ठाकरे बंधुओं ने चला मराठी दांव, कन्फ्यूज हो गए कांग्रेस नेता

महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदी भाषियों पर हो रहे हमलों को पवन सिंह ने अन्याय और गलत करार दिया। उन्होंने कहा, “ मैं काम करने मुंबई जाऊंगा, राज ठाकरे क्या करेंगे जान से मार देंगे? मरने से डर नहीं लगता है। ऐसे मामले में अगर आदमी मारा जाएगा तो शहीद हो जाएगा। मराठी नहीं आती है, नहीं बोलता हूं, चाहे मुझे जान से मार दो।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टिकट नहीं मिला तो भी विधानसभा लडूंगी, पवन सिंह के बाद पत्नी भी तैयार

महाराष्ट्र में रहने वाले बिहार, यूपी समेत अन्य राज्यों के लोगों को सलाह देते हुए भोजपुरी स्टार ने कहा कि वह अपना काम करते रहें। बिना हार माने अपना संघर्ष जारी रखें।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।