bjp mla raghvendra pratap singh targets rk singh over his allegations किसने हरवाया, किसने पवन सिंह को खड़ा किया, नाम बताएं; आरके सिंह पर BJP में रार तेज; राघवेंद्र प्रताप बरसे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

किसने हरवाया, किसने पवन सिंह को खड़ा किया, नाम बताएं; आरके सिंह पर BJP में रार तेज; राघवेंद्र प्रताप बरसे

  • बड़हरा के भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सवाल किया कि किस विधायक व पूर्व विधायक ने उन्हें हरवाया है और कौन पैसा दिया, किसने पवन सिंह को खड़ा करवाया, वे नाम बताएं। जब हम हारे तो अपनी कमियों को जानने की कोशिश की और उसे दूर किया।

Sun, 23 Feb 2025 01:28 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, आरा
share
किसने हरवाया, किसने पवन सिंह को खड़ा किया, नाम बताएं; आरके सिंह पर BJP में रार तेज; राघवेंद्र प्रताप बरसे

आरा लोकसभा क्षेत्र में अपनी हार के करीब नौ माह बाद पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की ओर से दिये गये ताजा बयान के बाद सियासी खलबली मच गयी है। खासकर भोजपुर से जुड़े भाजपा के बड़े नेताओं को उनका बयान पसंद नहीं आया है। भोजपुर के सिन्हा में आयोजित कार्यक्रम में आरके सिंह ने भाजपा के वरीय नेताओं पर आरोप लगाये थे । कि भाजपा प्रदेश के वरीय नेताओं ने पैसे दे पवन सिंह को चुनाव में निर्दलीय खड़ा करवाया और उन्हें पार्टी के विधायक और पूर्व विधायक ने हरवाया। वे धोखा देने वालों को छोड़ेंगे नहीं और चुनाव में हराने का काम करेंगे।

भाजपा ने आरके सिंह को दिया है सम्मान - कन्हैया

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कन्हैया सिंह ने कहा कि भाजपा ने आरके सिंह को जो सम्मान दिया है, उतना कोई अन्य पार्टी नहीं दे सकती है। आरके सिंह जैसे ही रिटायर हुए, पार्टी ने वर्षों से लगे कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर उन्हें टिकट दिया। वे दो बार लोकसभा चुनाव जीते और पार्टी ने उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोचिंग जा रहे छात्र को बीच सड़क बोलेरो में उठा ले गए, अपहरण कांड से दहला बिहार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू के बच्चों का भविष्य बनाने के चक्कर में…, JDU का पोस्टर से RJD पर तंज

तीसरी बार भी टिकट दिया। पूरे बिहार को छोड़ दें तो शाहाबाद में ही दो-तीन आईएएस-आईपीएस राजनीति में जमीन तलाश रहे हैं। छल करने के आरोप पर कहा कि भाजपा किसी के साथ छल नहीं करती है और सबको सम्मान देती है। मुझे भी शिक्षा प्रकोष्ठ का बिहार संयोजक बनाकर सम्मान दिया है।

पार्टी और मीडिया में बात करना दोनों नहीं चल सकता - अमरेंद्र

आरा के भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आरके सिंह की क्या समझदारी है, मैं नहीं समझ पा रहा हूं। मैं इतना ही कह सकता हूं कि पार्टी सबसे बड़ी है। उन्हें पार्टी के फोरम पर बात करनी चाहिए। इस तरह की बात मीडिया में नहीं कही जाती। वे 35 साल नौकरी कर आये। भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया, सम्मान दिया। केंद्र के बड़े नेताओं से बात करनी चाहिए थी। पार्टी और मीडिया में बात करना, दोनों साथ नहीं चल सकता। जब तक लोकतंत्र रहेगा, कोई हारेगा-कोई जीतेगा। जीतने की गारंटी राजनीति में नहीं है। वाजपेयी जी भी हारे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कहां मिली 15 बोरी अमोनियम नाइट्रेट, विस्फोटक मिलने पर पुलिस अलर्ट
ये भी पढ़ें:लव, सेक्स और धोखा; बिहार पुलिस के दारोगा पर लड़की के संगीन इल्जाम

किसने हरवाया और कौन पैसा दिया, नाम बताएं - राघवेंद्र

बड़हरा के भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सवाल किया कि किस विधायक व पूर्व विधायक ने उन्हें हरवाया है और कौन पैसा दिया, किसने पवन सिंह को खड़ा करवाया, वे नाम बताएं। हमने 12-13 चुनाव लड़ा है और सात-आठ बार जीत दर्ज की है पर जब हम हारे तो अपनी कमियों को जानने की कोशिश की और उसे दूर किया। हराने वाले के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की आरके सिंह की बात पर कहा कि चुनाव लड़ने से किसी को कोई रोक सकता है? विधानसभा ही क्यों, मुखिया, सरपंच और मेयर का चुनाव भी लड़ लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बारिश और वज्रपात, आगे चुभती-जलती गर्मी का होगा ऐहसास; बिहार में मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:बिहार में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए खुशखबरी, इस विभाग में होगी बहाली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।