It is not Pawan Singhs fault, BJP leaders conspitrf Former minister RK Singhs pain spills over पवन सिंह की गलती नहीं, BJP नेताओं ने पैसे देकर लड़ाया; पूर्व मंत्री आरके सिंह का छलका दर्द, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पवन सिंह की गलती नहीं, BJP नेताओं ने पैसे देकर लड़ाया; पूर्व मंत्री आरके सिंह का छलका दर्द

आरके सिंह ने कहा कि पवन सिंह के चुनाव लड़ने के पीछे भाजपा की गलती थी। पार्टी ने कहा कि उनको टिकट देंगे। आसनसोल से दे भी दिया। हल्ला मचने पर ड्रॉप करा दिया।

Fri, 21 Feb 2025 05:34 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, सुशील कुमार सिंह, आरा
share
पवन सिंह की गलती नहीं, BJP नेताओं ने पैसे देकर लड़ाया; पूर्व मंत्री आरके सिंह का छलका दर्द

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह आरके सिंह लोकसभा चुनाव 2024 में मिली हार का गम भुला नहीं पा रहे हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले आरके सिंह के बयान से एनडीए के विरोधी दलों को सियासी मसाला मिल गया है। उन्होंने अपनी हार का कारण भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं की साजिश बताया है। आर के सिंह को भाकपा माले के सुदामा प्रसाद ने हराया था।

सीमावर्ती काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर प्रचार के दौरान अक्सर निशाना साधने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह आरके सिंह ने पहली बार कहा है कि चुनाव लड़ना पवन सिंह की गलती नहीं थी। उनके चुनाव लड़ने के पीछे भाजपा की गलती थी। पार्टी ने कहा-हम आपको टिकट देंगे। आसनसोल से दे भी दिया। हल्ला मचने पर ड्रॉप करा दिया और कहा कि और जगह से देंगे पर कहीं से टिकट नहीं दिया। पवन जी खड़े हो गये। उन्होंने आरोप लगाया कि वे ऐसे खड़े नहीं हुए, उन्हें हमारी पार्टी के ही कुछ नेताओं ने पैसे देकर खड़ा कराया। हमने पार्टी के एक शीर्ष नेता से यह बात कही है कि वहां किसी वरीय नेता को भेज जांच करवा लीजिए। साजिश के तहत उन्हें चुनाव लड़वाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरजेडी के साथ जाएंगे नीतीश कुमार? प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने किया बड़ा दावा

बता दें कि आरके सिंह लोकसभा चुनाव में हारने के बाद वेसमय-समय पर हार की वजहों पर बयान देते रहे हैं। पूर्व में भोजपुर जिले के कुछ नेताओं पर भी चुनाव हराने का आरोप लगाया था। भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सिन्हा में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दिये गये ताजा बयान में उन्होंने ये सारे आरोप लगाये हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर, मस्जिद और बाबाओं पर टैक्स क्यों नहीं? पप्पू यादव ने संसद में उठाया सवाल

मानदार व चरित्रवान लोगों की अपनी पार्टी बनाना चाहते थे

आरके सिंह ने यहां तक कहा कि वे पढ़े-लिखे, ईमानदार व चरित्रवान लोगों की अपनी पार्टी बनाना चाहते थे। मेरी सोच थी कि ऐसी पार्टी हो, जो बिना जात-पात के हो। मेरे बारे में यह जानने के चलते पहले नीतीश जी ने मुझे पकड़ा कि यह ठीक-ठाक आदमी है और फिर मुझे भाजपा ने बुलाया। मुझे लगा कि भाजपा ईमानदार व चरित्रवान पार्टी है तो मैं शामिल हो गया।

जात पर वोट करने पर भारत महाशक्ति नहीं बन सकता, विकास नहीं होगा

आरके सिंह ने भाजपा के विजन 2047 के तहत भारत को महाशक्ति व विकसित बनाये जाने के संकल्प पर भी टिप्पणी की। कहा कि जब तक लोग जात-पात पर वोट करेंगे, भारत महाशक्ति कैसे बनेगा? विकास नहीं हो सकता। केवल बोलने से महाशक्ति नहीं बन सकते। देश को चरित्रवान बनाना होगा। बच्चों का स्कूलों में ही चरित्र का निर्माण करना होगा। चुनाव में कुशवाहा यह नहीं सोचे कि हम क्या कर रहे हैं। काराकाट में हल्ला हुआ कि राजपूत वोट नहीं कर रहे, तो यहां वोट नहीं दिये। अब आरा का विकास होगा क्या? उन लोगों की वे (मौजूदा सांसद) सुनेंगे क्या?

इसी तरह बक्सर में हल्ला हुआ कि वहां राजपूत सुधाकर सिंह को वोट कर रहे हैं। राजपूत वोट करते, तो सुधाकर सिंह राजपूत बहुल दिनारा में हारते क्या? लेकन, यह सुन ब्राह्मण भी इधर-उधर हो गये। उन्होंने राजद और भाकपा माले के पुराने नारों का जिक्र करते हुए कहा इसके बाद भी इन समाज के लोगों ने राजद-माले को वोट दे दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।