Weather Update Rain Humidity and Temperature Changes in Bhagalpur देर रात में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना तो दिन में उमस-गर्मी ने छुड़ा दिए पसीने, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

देर रात में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना तो दिन में उमस-गर्मी ने छुड़ा दिए पसीने

भागलपुर में 13 घंटे के अंदर मौसम में बदलाव आया। रात में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। सुबह धूप और छांव का दौर शुरू हुआ। दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा और रात का तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दिनों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।

Fri, 22 May 2026 01:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
देर रात में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना तो दिन में उमस-गर्मी ने छुड़ा दिए पसीने

भागलपुर, वरीय संवाददाता 13 घंटे के अंदर जिले में मौसम के अलग-अलग रंग दिखे। गुरुवार देर रात करीब 1:04 बजे तेज हवा संग झमाझम बारिश (22.0 मिमी) हुई तो रात की उमस गायब हो गई और मौसम सुहाना हो गया। फिर सुबह से आंशिक बदरी के बीच धूप-छांव का दौर शुरू हुआ तो लोग गर्मी व उमस से परेशान हो गये। दोपहर बाद ढाई बजे एक बार फिर पश्चिम से बादलों का झोंका आया और आसमान में छा गया। इस दौरान ठंडी हवा ने गर्मी व उमस को गायब कर दिया तो इस दौरान 30 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से आंधी चली और हल्की बारिश हुई। इस बारिश को भारतीय मौसम विभाग के पैमाने पर 0.2 मिमी मापा गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो शुक्रवार को आंधी संग बौछारें पड़ सकती है तो वहीं 22 से 25 मई के बीच गर्मी-उमस के जोर के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में धूप का रहा असर, दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश

तापमान में बदलाव

2.6 डिसे लुढ़का दिन का पारा तो रात का पारा आया 0.9 डिसे नीचे

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम 22 मई 2026: लू और हीट स्ट्रोक के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 की स्पीड में हवा, IMD का अपडेट

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया तो वीं रात के तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बीते 24 घंटे में कुल 22.2 मिमी बारिश हुई तो वहीं 6.3 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पूर्वी हवा बही.

आगे का मौसम

आज आंधी संग पड़ सकती हैं बौछारें तो कल से 25 तक गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तो वहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से आंधी चल सकती है और इस दौरान बौछारें पड़ सकती है। वहीं 23 से 25 मई के बीच आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। हालांकि इस अवधि में दिन एवं रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने लोग भीषण गर्मी व उमस से परेशान होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल में पहली बार न्यूनतम तापमान का पारा हुआ 27.0 डिसे के पार, दहकी रात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।