जिले में धूप का रहा असर, दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश
जिले में धूप का रहा असर, दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश जिले में धूप का रहा असर, दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में गुरुवार को धूप का असर से गर्मी बना रहा। हालांकि दोपहर में कही-कहीं हल्की तो कही मध्यम बारिश हुई। जिससे खासकर ग्रामीण इलाके में घंटों बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे उपभोक्ता परेशान देखे गए। शाम के समय में आसामन में घने बादल के साथ तेज हवा चली। जिससे गर्मी से हल्का राहत रही। अधिकत तामपान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पूरबा हवा औसतन 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। गत एक दिन पहले बुधवार को भीषण गर्मी का असर रहा था। तेज ध्ूाप से उमस बना रहा था।
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। मंगलवार को आसमान में हल्का बादल से धूप का असर कम महसूस हुआ था। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रही थी। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को काफी गर्मी रही थी। दिन में तेज धूप रहा था। शाम में हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत रही थी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को भीषण गर्मी का असर रहा था। सुबह से ही तेज धूप निकला रहा था। गर्म हवा व तेज धूप से खासा उमस महसूस हुआ था। रात में काफी गर्मी रही थी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रही थी। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार को देह जला देने वाली धूप से उमस बना रहा था। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रही थी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी।जिले में आज रहेगा उमस का असर: जिले में 22 व 23 मई को वातावरण में उमस रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं आगामी 24 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि अगले 25 व 26 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वही आगामी 27 से आगामी 30 मई तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। इधर 27 से अगले 30 मई तक आसमान में बादल बना रहने का अनुमान है। मौसम देखकर रबी फसलों की तैयारी करने की वैज्ञानिक ने सलाह दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन