Rising Temperatures in Bhagalpur Humid Days and Nights Ahead साल में पहली बार न्यूनतम तापमान का पारा हुआ 27.0 डिसे के पार, दहकी रात, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

साल में पहली बार न्यूनतम तापमान का पारा हुआ 27.0 डिसे के पार, दहकी रात

- इससे पहले 25 अप्रैल को न्यूनतम तापमान का पारा रहा था 27.0 डिग्री सेल्सियस

Thu, 21 May 2026 01:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
साल में पहली बार न्यूनतम तापमान का पारा हुआ 27.0 डिसे के पार, दहकी रात

भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की उछाल आई तो बुधवार को दिन में बदरी के बावजूद गर्मी व उमस से लोग उबल गये। वहीं बीती रात में गर्मी के तेवर इस कदर तल्ख हुए कि इस साल पहली बार रात का पारा 27.0 डिग्री सेल्सियस को पार (27.4 डिग्री सेल्सियस) कर गया। इससे पहले 25 अप्रैल को इस साल का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी ने मंगलवार की रात को इस साल की सबसे गर्म रात बना दिया। वहीं भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो रात अब ऐसे ही गर्मी व उमस की आंच में दहकेगी तो गुरुवार को दिन में लोग भीषण गर्मी का सामना करेंगे। जबकि शुक्रवार को आंधी चलने व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 5 जिलों में कल हीट वेव का रेड अलर्ट, पटना में आंधी-बारिश के आसार; देखें मौसम पूर्वानुमान

दिन के तापमान में उछाल

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस उछल गया तो वहीं रात के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 0.5 डिग्री सेल्सियस व 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

गर्मी और उमस की स्थिति

आज सूरज झुलसाएगा तो गर्मी से तपेगा दिन, उमस की आंच में दहकेगी रात। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद गुरुवार को लोग भीषण गर्मी का सामना करेंगे तो वहीं रात में उमस की आंच में दहकेगी। जबकि शुक्रवार को 30 से 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।