विधि-व्यवस्था के लिए घाटों पर मजिस्ट्रेट तैनात
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से पुल पर आवागमन बंद हो गया है। भागलपुर से नवगछिया और नवगछिया से भागलपुर के लिए नावों का परिचालन किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं।

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। रविवार की मध्य रात्रि में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पुल पर आवगमन पूरी तरह बंद है। ऐसी स्थिति में आमजनों का भागलपुर से नवगछिया की ओर एवं नवगछिया से भागलपुर की ओर आवागमन के लिए सबौर अंचल अंतर्गत बाबूपुर मोड़ घाट एवं जगदीशपुर अंचल अंतर्गत बरारी पुल घाट से जाह्नवी चौक (नवगछिया अनुमंडल) तक नाव का परिचालन किया जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के लिए चिह्नित स्थलों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। बरारी पुल घाट, बाबूपुर एवं मीराचक घाट के पास दो-दो दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
यहां निगरानी के लिए एडीएम राजस्व दिनेश राम को बरारी घाट और एडीएम विभागीय कार्यवाही जन्मजय कुमार को बाबूपुर घाट के पास वरीय पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन