Connection Cut Bhagalpur s Link to Navgachia Severed After Vikramshila Bridge Collapse जिले के सात घाटों पर लगा चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस भी रहेगा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

जिले के सात घाटों पर लगा चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस भी रहेगा

भागलपुर, वरीय संवाददाता विक्रमशिला पुल के एक हिस्से के गंगा में समाने के बाद भागलपुर

Wed, 6 May 2026 12:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
जिले के सात घाटों पर लगा चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस भी रहेगा

भागलपुर, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला पुल के एक हिस्से के गंगा में समाने के बाद भागलपुर जिला मुख्यालय का उत्तरी क्षेत्र स्थित नवगछिया से कनेक्शन पूरी तरह से कट गया है। ऐसे में अब भागलपुर के लोगों का नवगछिया आदि क्षेत्रों के लिए आवाजाही का एक मात्र मार्ग पानी के जहाज व नाव ही रह गया है। ऐसे में जिले में चिह्नित सात घाटों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा न केवल चिकित्सा शिविर लगा दिया गया है, बल्कि यहां पर मरीजों को अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है।सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सबौर के रजंदीपुर घाट पर डॉ. अजय कुमार आर्या की अगुवाई में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम दो पाली में तैनात कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जर्जर पुल -- भदैया टोला जाने वाली सड़क मार्ग दो आर सी सी पुल हुआ जर्जर

साथ ही यहां पर सुसज्जित एंबुलेंस खड़ी कर दी गयी है। ताकि मरीजों को जांच-इलाज को लेकर किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसके अलावा विक्रमशिला पुल घाट, सुल्तानगंज के जहाज घाट, गोपालपुर के तिनटंगा करारी, इस्माईलपुर के जाह्नवी चौक, खरीक के महादेवपुर घाट, कहलगांव के जहाज घाट पर दो पालियों में चिकित्सा व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम 24 घंटे के लिए तैनात किया गया है। साथ ही इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन से युक्त एंबुलेंस की तैनाती की गई है। पहली टीम सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच तो दूसरी टीम दोपहर 12 बजे से लेकर शाम सात बजे तक तैनात रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जोगबनी-भागलपुर ट्रेन सेवा शुरू करने की उठी मांग, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागलपुर में बिक्रमशिला पुल धंसने से कटिहार-पूर्णिया आने-जाने में परेशानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।