Sauce पुल घाट पर अस्थाई थाना, इंस्पेक्टर सहित 34 की प्रतिनियुक्ति, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

पुल घाट पर अस्थाई थाना, इंस्पेक्टर सहित 34 की प्रतिनियुक्ति

भागलपुर, प्रधान संवाददाता विक्रमशिला पुल के स्लैब टूटने के बाद नावों के परिचालन को देखकर

Wed, 6 May 2026 12:35 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
पुल घाट पर अस्थाई थाना, इंस्पेक्टर सहित 34 की प्रतिनियुक्ति

भागलपुर, प्रधान संवाददाता विक्रमशिला पुल के स्लैब टूटने के बाद नावों के परिचालन को देखकर सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बरारी पुल घाट पर नाव से यात्रा करने वाले लोगों की भीड़ को देख वहां अस्थाई थाना बनाया गया है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अस्थाई थाना का प्रभारी इंस्पेक्टर को बनाया गया है। तीन अन्य पदाधिकारी और 30 बल की प्रतिनियुक्ति वहां की गई है।एसएसपी ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। घाट पर सुरक्षा के साथ ही वहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और जवान यह भी ध्यान रखेंगे कि नाव का परिचालन सुरक्षित हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले के सात घाटों पर लगा चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस भी रहेगा

लोगों को जागरूक भी किया जाएगा ताकि वे नाव की क्षमता को देखते हुए ही उसपर सवार हों। सुबह से शाम तक नाव के परिचालन को लेकर निर्धारित समय से पहले और बाद में नाव का परिचालन न हो यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐसा करने वाले नाव संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।