Traffic Disruption in Akbarnagar Due to Vikramshila Bridge Damage विक्रमशिला-बरारी पुल क्षतिग्रस्त, मुख्य सड़कों पर भीषण जाम, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

विक्रमशिला-बरारी पुल क्षतिग्रस्त, मुख्य सड़कों पर भीषण जाम

विक्रमशिला-बरारी पुल क्षतिग्रस्त, मुख्य सड़कों पर भीषण जाम –  अकबरनगर-भागलपुर मार्ग पर बढ़ा दबाव, घंटों फंसे वाहन अकबरनगर संवाददाता विक्रमशिला-बरारी

Tue, 5 May 2026 12:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
विक्रमशिला-बरारी पुल क्षतिग्रस्त, मुख्य सड़कों पर भीषण जाम

अकबरनगर संवाददाता विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पुल बंद रहने से अकबरनगर से जुड़े भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति यह है कि बाईपास सहित वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सीमित संसाधनों के बीच ट्रैफिक को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फोरलेन पर वाहनों का बढ़ा दबाव

हालांकि, जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। फिलहाल प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त तैनाती नहीं हो सकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एसडीआरएफ की चार टीम तैनात, मुंगेर की तरफ ट्रैफिक डायवर्ट, विक्रमशिला पुल पर माइकिंग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला पुल धंसने से फल व अनाज व्यापारियों पर पड़ेगा प्रतिकूल असर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।