The first consonant of the Devanagari syllabary दिन में गर्मी से ज्यादा तो उमस ने छुड़ा दिए पसीने, रात में भी बढ़ी तपिश, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

दिन में गर्मी से ज्यादा तो उमस ने छुड़ा दिए पसीने, रात में भी बढ़ी तपिश

भागलपुर, वरीय संवाददाता बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन के तापमान में भले ही गिरावट

Fri, 17 April 2026 02:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
दिन में गर्मी से ज्यादा तो उमस ने छुड़ा दिए पसीने, रात में भी बढ़ी तपिश

भागलपुर, वरीय संवाददाता बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन के तापमान में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन इससे तल्ख हो चुके गर्मी के तेवरों में कोई कमी नहीं आई। दिन में गर्मी से ज्यादा तो भारी उमस ने लोगों के पसीने निकाल दिये। वहीं सुहानी रात का दौर बीत गया और बीती रात में तपिश बढ़ गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो रात में बह रही पूर्वी हवाओं के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिससे दिन एवं रात के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है। लेकिन शुक्रवार से अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदला मौसम का मिजाज : पछुआ पर लगा ब्रेक, पुरवैया से सताने लगी उमस वाली गर्मी

पछुआ हवा न केवल मौसम को शुष्क करेगी, बल्कि दिन और रात को गर्मी की चपेट में ला देगी।बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया तो वहीं रात का पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। जिससे दिन एवं रात के तापमान का अंतर महज नौ डिग्री सेल्सियस ही रह गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 3.7 डिग्री सेल्सियस व 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।20 अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस के करीब हो सकता है दिन का पाराबिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार से 20 अप्रैल के बीच दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी तो वहीं रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का अनुमान है। 20 अप्रैल को दिन का पारा 39.0 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस के पार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: पटना में अचानक 5 डिग्री गिरा पारा, पुरवा ने बदला मौसम; 41 डिग्री से तपा रोहतास
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंगेर में मौसम का ‘डबल अटैक’: बादलों की लुकाछिपी के बीच पारा 38 के पार, लू का खतरा बढ़ा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।