सहरसा: कोसी क्षेत्र से भागलपुर होते देवघर को स्पेशल ट्रेन कल से
सहरसा से रंजीत की रिपोर्ट के अनुसार, सरायगढ़ से देवघर के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन 7 से 31 मई तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन विक्रमशिला सेतु टूटने के कारण सड़क संपर्क भंग होने के बाद एक विकल्प बनाई गई है। ट्रेन के चलने से व्यापारियों और श्रद्धालुओं को लाभ होगा।

सहरसा से रंजीत की रिपोर्ट सरायगढ़ से सहरसा, भागलपुर होते देवघर के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन 7 से 31 मई तक प्रतिदिन चलेगी। दोनों तरफ से ट्रेन 25-25 ट्रिप चलेगी। विक्रमशिला सेतु टूटने से भंग हुए सड़क संपर्क का यह ट्रेन अभी विकल्प बनेगी। सरायगढ़ से ट्रेन(05573) अहले सुबह 3.05 बजे खुलेगी और दिन के 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी। देवघर से ट्रेन(05574) दिन के 11.35 बजे खुलेगी और देर रात 10.15 बजे सरायगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। सरायगढ़ से खुलने वाली ट्रेन सहरसा जंक्शन अहले सुबह साढ़े चार बजे पहुंचेगी और दस मिनट रुककर 4.40 बजे आगे के लिए खुलेगी। ट्रेन सुपौल 3.38, पंचगछिया 4, सोनवर्षा कचहरी 4.50, सिमरी बख्तियारपुर 5, खगड़िया 6, मुंगेर 6.40, सुल्तानगंज 7.48 और भागलपुर साढ़े 8 बजे पहुंचेगी।
वहीं देवघर से आने वाली ट्रेन रात 8.40 बजे सहरसा पहुंचेगी और दस मिनट रुककर आगे के लिए 8.50 बजे चलेगी। ट्रेन दिन के 12.35 में बांका, भागलपुर दोपहर 2.20, सुल्तानगंज 2.55, मुंगेर शाम 4.25, खगड़िया 5.50, सिमरी बख्तियारपुर 6.53, पंचगछिया 9.05 और सुपौल 9.26 बजे पहुंचेगी। ट्रेन के चलने से सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के सिल्क कपड़े का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए भागलपुर सहित अंग क्षेत्र के अन्य जिले में आना जाना आसान होगा। वहीं सुल्तानगंज उतरकर कांवरिए श्रद्धालु जल भर सकेंगे। पूजा अर्चना के लिए बाबानगरी देवघर जाने और वापस लौटने के लिए ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। ट्रेन गढ़ बरुआरी, कोपरिया, धमारा घाट, बदला घाट, सबदलपुर सहित अन्य स्टेशनों व हॉल्ट पर भी रुकेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र और समस्तीपुर मंडल के पीआरओ आर. के. सिंह ने कहा कि भागलपुर के पास गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित होने के कारण बनी आवागमन संकट को देखते गंगा के दोनों ओर आवाजाही की सुविधा देने के लिए सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन का परिचालन 7 मई से 31 मई तक प्रतिदिन होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन