भागलपुर: गुगल मैप पर विक्रमशिला सेतु दिखा ब्लॉक
भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट के अनुसार, विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने के बाद गुगल मैप ने इसे स्वीकार कर लिया है। मंगलवार सुबह से मैप पर रास्ता ब्लॉक दिखाया जा रहा है, और नवगछिया का लोकेशन फीड करने पर मुंगेर के रास्ते की दूरी 4.5 घंटे बताई जा रही है।
Tue, 5 May 2026 12:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर

भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने के बाद जहां सोमवार को गुगल मैप भी पशोपेश में रहा था, पर सोमवार दोपहर के बाद से ही गुगल मैप ने भी यह मान लिया कि विक्रमशिला सेतु पर परिचालन पूरी तरह से बंद हो चुका है। मंगलवार सुबह से मैप पर रास्ता को ब्लॉक दिखाया जा रहा था। वहीं भागलपुर से नवगछिया का लोकेशन फीड करने पर स्वत: ही मुंगेर के रास्ते संपर्क दिखाया जा रहा था, हालांकि कभी 25 मिनट में तय होने वाले रास्ते को तय करने के लिए भाया मुंगेर अब साढ़े 4 घंटे की दूरी बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें:सुल्तानगंज शहर दिन भर जाम से जूझता रहा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन